लाइव न्यूज़ :

वोट डालने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा- मुझे देश में PM चाहिए, चौकीदार ढूंढना होगा तो नेपाल चला जाऊंगा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 12:30 IST

हार्दिक पटेल ने कहा, 'चौकीदार ढूंढना होगा तो मैं नेपाल चला जाऊंगा, मुझे देश में पीएम चाहिए जो इस देश की अर्थव्यवस्था को, शिक्षा को, युवाओं, जवानों को मजबूत कर सके। मुझे चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए।'

Open in App

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम में वोट दालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए। 

हार्दिक पटेल ने कहा, 'चौकीदार ढूंढना होगा तो मैं नेपाल चला जाऊंगा, मुझे देश में पीएम चाहिए जो इस देश की अर्थव्यवस्था को, शिक्षा को, युवाओं, जवानों को मजबूत कर सके। मुझे चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए।'

वहीं उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र का पर्व मतलब चुनाव है। मैं इस चुनाव का हिस्सा बन देश को मजबूत बनाने के लिए अपना वोट कर आया हूं। मेरा वोट देश को अच्छा और सच्चा प्रधानमंत्री बनाने के लिए है। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय।'आपको बता दें, गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित 370 अन्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां बीजेपी ने 2014 के चुनावों में सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मतदान करवाने के लिए सूब में कुल 51,851 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी तादाद में राज्य पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के कर्मियों को मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 

अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से लड़ रहे हैं वहीं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सिंह भाभोर दाहोद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के भरत सोलंकी आणंद लोकसभा सीट से लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीहार्दिक पटेलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगुजरात लोकसभा चुनाव 2019गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?