लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए कांग्रेस ने बनाया प्लान, कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर देगी बड़ा टारगेट

By भाषा | Updated: September 16, 2018 13:25 IST

अशोक गहलोत ने गत 13 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि वे हर बूथ पर कम से 10 'बूथ सहयोगी' बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने के मकसद से अगले कुछ महीनों के भीतर देश भर में एक करोड़ 'बूथ सहयोगियों' की फौज खड़ी करने का लक्ष्य रखा है।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से स्वीकृत कार्य योजना के तहत संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने गत 13 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि वे हर बूथ पर कम से 10 'बूथ सहयोगी' बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं।

गहलोत ने उनसे कहा है कि वे जिला एवं ब्लॉक इकाइयों के साथ मिलकर 'बूथ सहयोगी' बनाएं और हर 'बूथ सहयोगी' को 20-25 घरों से संपर्क साधने की जिम्मेदारी भी सौंपें।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रहने के दौरान छह सितंबर को गहलोत और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों एवं कोषाध्यक्षों के साथ जो बैठक की थी उसमें एक प्रमुख फैसला 'बूथ सहयोगियों' की फौज तैयार करने की भी था। कैलाश यात्रा के लौटने के बाद गांधी ने इस योजना को मंजूरी प्रदान की।

अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) जेडी सीलम ने 'भाषा' का साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'पार्टी ने यह तय किया है कि हर बूथ पर 10 'बूथ सहयोगी' जोड़े जाएंगे। देश में करीब 10 लाख बूथ हैं और इस लिहाज से हमें एक करोड़ बूथ सहयोगी बनाने हैं।'

उन्होंने कहा, 'हमारी कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बूथ सहयोगी बनाने का लक्ष्य हासिल कर लें।’’

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब