लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत की सरकार खतरे में, हरियाणा के एक बड़े होटल में पहुंचे 24 विधायक

By धीरज पाल | Updated: July 12, 2020 07:41 IST

Rajasthan News: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी पर आरोप लगाने के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार के 24 विधायक हरियाणा के होलट में पहुंचने की खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक और भाजपा के पास 72 विधायक हैं। राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है।  

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार खतरे में है। शनिवार रात से ही कांग्रेस के 24 विधायकों के हरियाणा के एक होलट में जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं, कई विधायकों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले राजस्थान में तेजी से बदलते इस राजनितिक घटनाक्रम ने मध्य प्रदेश की यादें ताजा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में देर रात बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई विधायक शामिल नहीं हो पायें। 

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। बता दें कि वहां सीएम गहलोत और डेप्युटी सीएम सचिन पायलट के बीच आपसी खींचतान की चर्चा तेज है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सचिन पायल शुक्रवार से ही दिल्ली में है। इसलिए जयपुर में देर रात हुए बैठक में सचिन पायलट शामिल नहीं हो सके। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात हरियाणा के मानेसर में राजस्थान के 24 विधायक एक बड़े होटल में पहुंचे। 

कांग्रेस का आरोप, बीजेपी रच रही साजिश

इससे पहले  राजस्थान में कांग्रेस के लगभग दो दर्जन विधायकों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। कांग्रेस के इन विधायकों ने शुक्रवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान में यह आरोप लगाया। यह बयान विधानसभा में मुख्य सचेतक डा महेश जोशी एवं उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है। संयुक्त बयान में कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया गया है कि भाजपा खरीद फरोख्त एवं अन्य भ्रष्ट हथकंडों के माध्यम से राज्य की जनहितकारी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। इन विधायकों ने इसे भाजपा का कथित ‘अलोकतांत्रिक एवं भ्रष्ट आचरण’ करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि जून में राज्य से हुए राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कुछ विधायकों को प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया था। पार्टी की ओर से इसकी शिकायत विशेष कार्यबल (एसओजी) को की गयी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्यमें विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है और करोड़ों रुपये की नकदी जयपुर स्थानांतरित हो रही है। राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक एवं भाजपा के पास 72 विधायक हैं। राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है।  

 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील