लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बोले राहुल गांधी- चीन डोकलाम में  हैलीपैड और एयरपोर्ट बना रहा, हमारे पीएम हैं चुप

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 21, 2018 17:47 IST

राहुल गांधी ने कहा कि आप लोगों ने मेरी दादी ( इंदिरा गांधी ने 1978 में चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था) का बहुत सहयोग किया जब उन्हें इसकी जरूरत थी। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता हूं।

Open in App

बेंगलुरु, 21 मार्चः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं और उन्होंने बुधवार को चिकमंगलूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उनका यह हमला डोकलाम विवाद को लेकर था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है।

उन्होंने कहा कि डोकलाम में चीन हमारे बॉर्डर पर हैलीपैड और एयरपोर्ट बना रहा है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां आए और भ्रष्टाचार को मिटाने की बात कही, लेकिन दूसरी तरफ वह मंच पर भ्रष्ट नेताओं के साथ दिखाई दिए जो जेल भष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं। इस में में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के मुख्यमंत्री कैंडिडेट भी शामिल हैं।

राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आप लोगों ने मेरी दादी ( इंदिरा गांधी ने 1978 में चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था) का बहुत सहयोग किया जब उन्हें इसकी जरूरत थी। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता हूं। जब कभी भी आपको मेरी जरूरत पड़े मैं हमेशा मौजूद रहूंगा।इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने चुनावी राज्य कर्नाटक का तीसरा दौरा शुरू करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की प्रगति के लिए श्रेय लेकर आम आदमी का अपमान कर रहे हैं। राहुल ने प्रधानमंत्री पर किसानों को नजरअंदाज करते हुए बड़े व्यापारियों का रिण माफ करके उन्हें मदद पहुंचाने का भी आरोप लगाया था।

उन्होंने तटीय जिले उडुपी के पदुबिदरी में पार्टी की एक जनसभा में कहा था नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं कि बीते 70 साल में कुछ नहीं हुआ। वह आपके माता पिता, गरीब किसानों, श्रमिकों, भारत के छोटे व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं। अगर यह देश आज विश्व के अन्य देशों के बराबर खड़ा है तो यह दो साल में नहीं हुआ। यह कई वर्षों में आम जनता के खून पसीने से हुआ है। मोदी को आम जनता का अपमान बंद करना चाहिए।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीडोकलामभारतीय जनता पार्टीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत