लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, जुमलेबाजी बनकर रह गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2019 16:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देबसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोला।भाजपा के हवा हवाई और प्रलोभन भरे चुनावी घोषणापत्र के बहकावे में नहीं आना है।

बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के शुरुआती तीन चरण में भाजपा का खाता नहीं खुल पाएगा और भाजपा के साथ साथ कांग्रेस भी प्रलोभन भरे चुनावी वायदे कर रही है।

मायावती ने यहां सपा उम्मीदवार आजम खां के समर्थन में गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा, ''भाजपा के हवा हवाई और प्रलोभन भरे चुनावी घोषणापत्र के बहकावे में नहीं आना है। भाजपा ने देश की जनता से जो अच्छे दिन दिखाने के चुनावी वायदे किये थे, वे अधिकांश वायदे केन्द्र की पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह खोखले साबित हुए हैं।''

उन्होंने कहा, ''भाजपा का ... सबका साथ, सबका विकास ... जुमलेबाजी बनकर रह गया है ... इसी तरह के प्रलोभन भरे चुनावी वायदे कांग्रेस भी कर रही है।''

भाजपा का दोनों चरणों में खाता नहीं खुल रहा है ः अखिलेश

अखिलेश ने कहा, ''हमें यकीन है इस बात का ... पहले चरण और दूसरे चरण, भाजपा का दोनों चरणों में खाता नहीं खुल रहा है। तीसरे चरण में भी भाजपा का कोई खाता खुलने वाला नहीं है।''

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पूरे देश में नोटबंदी व जीएसटी बिना किसी तैयारी के बहुत जल्दबाजी में लागू किये। इससे पूरे देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। इससे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारी बहुत दुखी हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

देश बहुत नाजुक समय से गुजर रहा

अखिलेश यादव ने रैली में कहा, ''देश बहुत नाजुक समय से गुजर रहा है। कोई वर्ग ऐसा नहीं बचा है, जिसे दु:ख ना पहुंचा हो।'' उन्होंने कहा कि किसान का जीना दूभर हो गया है और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा, ''पांच साल की दिल्ली की सरकार और दो साल की उत्तर प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया है। लोकतंत्र में जो जनता को दुख देते हैं, समय आने पर जनता उनसे हिसाब किताब लेने का भी काम करती है।''

अखिलेश ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे हमें 'महामिलावट' कहते हैं। ''वो जान लें, जनता की आवाज सुन लें कि ये महामिलावट की आवाज नहीं बल्कि इस बार महापरिवर्तन आने वाला है ।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा के लोग कहते हैं कि नया देश बनेगा।

ये नये देश की बात कर रहे हैं लेकिन महागठबंधन कह रहा है कि देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। जब नया प्रधानमंत्री बनेगा, तभी जाकर नया देश बनेगा।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019रामपुरमायावतीबीएसपीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा