लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः प्रकाश जावड़ेकर बोले, सोनिया गांधी ने दिसंबर में एक रैली में ‘अंतिम लड़ाई’ का आह्वान किया था, कांग्रेस और आप जिम्मेदार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2020 15:58 IST

हिंसा भड़काने की कोशिशें दो महीने से चल रही थी, सोनिया गांधी ने दिसंबर में एक रैली में ‘अंतिम लड़ाई’ का आह्वान किया था। भाजपा शांति बहाल करने के लिए काम कर रही है, हिंसा पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस, आप की निंदा करते हैं। दो दिनों में शांति बहाल हो गई है, जांच तेज की गई है और गिरफ्तारियां हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री दंगाग्रस्त क्षेत्रों में जाने की बजाय विधानसभा में इन दंगों में मरने वालों का मजहब बता रहे हैं।कल सोनिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आज राष्ट्रपति के दरवाजे पर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली हिंसा के लिए कांग्रेस और आप के जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधानसभा में धर्म के आधार पर दंगा पीड़ितों की पहचान करने के बजाय आप विधायकों को शांति के लिए काम करना चाहिए।

हिंसा भड़काने की कोशिशें दो महीने से चल रही थी, सोनिया गांधी ने दिसंबर में एक रैली में ‘अंतिम लड़ाई’ का आह्वान किया था। भाजपा शांति बहाल करने के लिए काम कर रही है, हिंसा पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस, आप की निंदा करते हैं। दो दिनों में शांति बहाल हो गई है, जांच तेज की गई है और गिरफ्तारियां हुई हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री दंगाग्रस्त क्षेत्रों में जाने की बजाय विधानसभा में इन दंगों में मरने वालों का मजहब बता रहे हैं। कल सोनिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आज राष्ट्रपति के दरवाजे पर पहुंचे और वहां भाजपा पर दोषारोपण कर रहे हैं। ये दो दिन की हिंसा नहीं है दो महीने से लोगों को उकसाया जा रहा है।

CAA पारित होने के बाद राम लीला मैदान में सोनिया जी की रैली हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि ये आर- पार की लड़ाई है, फैसला लेना पड़ेगा इस पार या उस पार। उकसाने का काम वहीं से शुरू हुआ। 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में सोनिया जी ने कहा कि ये आर-पार की लड़ाई है, फैसला लेना पड़ेगा इस पार या उस पार।

प्रियंका ने कहा कि लाखों को बंदी बनाया जायेगा, जो नहीं लड़ेगा वो कायर कहलाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि आप डरो मत कांग्रेस आपके साथ है। किसी की नागरिकता नहीं जानी है, ये जानते हुए भी जान बूझकर ऐसी गलत बयानी और डर पैदा करना ही इसकी पृष्ठभूमि है। उकसाने का काम वहीं से शुरू हुआ।

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेसप्रकाश जावड़ेकरसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीअरविन्द केजरीवालजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा