लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भाजपा 1 महीने चलाएगी अभियान, एक-दो दिन में होगी तारीखों की घोषणा

By भाषा | Updated: May 28, 2020 15:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर बीजेपी एक एक महीने तक देश के हर जिले में कम से कम एक वर्चुअल रैली आयोजित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा वर्चुअल रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री के जन कल्याण कार्यो के बारे में लोगों को बताएगी। जिसमें आत्मनिर्भर भारत अभियान, 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज, कोविड-19 से जुड़े विषय शामिल हैं।

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जून से एक महीने का अभियान शुरू करेगी, जिसमें देश के हर जिले में कम से कम एक वर्चुअल रैली आयोजित करना शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी।

भाजपा वर्चुअल रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान, 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज, कोविड-19 से जुड़े विषयों सहित जन कल्याण कार्यो के बारे में लोगों को बताएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष फेसबुक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसकी तारीख की घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा लिखा पत्र पार्टी के कार्यकर्ता करीब 10 करोड़ घरों तक पहुंचाएंगे। भूपेन्द्र यादव ने कहा, ‘‘पार्टी ने तय किया है कि वर्चुअल संवाद के माध्यम से देशभर के हर जिले में कम से कम एक वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई 2019 को शपथ ली थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था। बहरहाल, भाजपा महासचिव ने बताया कि डिजिटल सम्पर्क आज के समय में सामाजिक, राजनीतिक सम्पर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। ऐसे में पार्टी वर्चुअल संवाद के जरिए जमीनी स्तर पर अपने कार्यो को पहुंचाने पर जोर दे रही है।

यादव ने बताया कि पार्टी ने इसके लिए हर मोर्चे को भी जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल है। इनके माध्यम से 500 से ज्यादा वर्चुअल रैलियां आयोजित की जाएंगी।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरा देश कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट है। संकट की इस घड़ी में देश के लोगों ने एक दूसरे का साथ देते हुए इस लड़ाई को लड़ा है और एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में ‘फीड द नीडी’अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत 8 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने 19.18 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया। 4.86 करोड़ से अधिक लोगों को फूड पैकेट्स की आपूर्ति की गई।

यादव ने बताया कि पूरे देश में 5 करोड़ से अधिक फेस कवर कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए तथा कोरोना योद्धाओं को बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही 12.87 लाख से अधिक बूथों में धन्यवाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया भाजपा नेता ने बताया कि 11 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा 588 जिलों के 9 हजार से अधिक मंडलों में 1.18 लाख से अधिक गरीब बस्तियों में 10.30 लाख फूड पैकेट्स घर-घर जाकर वितरित किए गए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए