लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: अमित शाह ने "एक लाख सवारों" के साथ निकाली बाइक रैली, विरोध कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष "गिरफ्तार"

By भारती द्विवेदी | Updated: February 15, 2018 15:14 IST

रैली का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ काला झंडा लेकर रैली का विरोध करने पहुंचे थे। 

Open in App

नई दिल्ली, (15 फरवरी) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के जींद मोटरसाइकिल निकाली। वहीं अमित शाह  की रैली का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस नेरैली से पहले हिरासत में लिया था। भाजपा अध्यक्ष ने जींद के पास एक गांव में लोगों को संबोधित भी किया है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ काला झंडा लेकर रैली का विरोध करने पहुंचे थे। भाजपा का दावा है कि अमित शाह की रैली में एक लाख बाइक सवार शामिल हुए थे। हरियाणा के जींद में हो रही 'युवा हुंकार रैली' को मिशन-2109 का आगाज माना जा रहा है।

अमित शाह की रैली स्थल के पास आठ एकड़ में दो हेलीपैड बनाए गए थे। साथ ही सुरक्षा का भी खास इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के लिहाज से काफी संख्या में पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स के जवानों की तैनाती भी कर दी गई। इतना ही नहीं दूसरे जिलों से भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी जींद पहुंचे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को जींद में मोटरसाइकिल चला कर युवा हुंकार रैली की तैयारियों की जायजा लिया। रैली को लेकर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण(एनजीटी) ने राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा था। एनजीटी ने हरियाणा सरकार को 13 फरवरी तक इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा था। एनजीटी ने यह आदेश याचिकाकर्ता समीर सोढ़ी द्वारा दाखिल उस हलफनामे पर दिया था, जिसमें उन्होंने ऐसी रैलियों से स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होने की ओर इशारा किया था।याचिका में कहा गया था कि बाइक के स्थान पर सरकार को प्रतिभागियों को पर्यावरण के अनुकूल यातायात के साधनों को प्रयोग करने के लिए कहना चाहिए।

टॅग्स :अमित शाहबीजेपीकांग्रेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजींद में अमित शाह की बड़ी रैली आज, CM ने लिया मौके का जायजा

राजनीतिहरियाण: 15 फरवरी को जींद में 1 लाख बाइक के साथ BJP अध्यक्ष अमित शाह की रैली, NGT ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा