हरियाण: 15 फरवरी को जींद में 1 लाख बाइक के साथ BJP अध्यक्ष अमित शाह की रैली, NGT ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

By IANS | Published: February 9, 2018 07:38 PM2018-02-09T19:38:08+5:302018-02-09T19:57:46+5:30

एनजीटी ने हरियाणा सरकार को 13 फरवरी तक इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा है। 15 फरवरी को होने वाली है रैली

Amit shah will rally with 1 lakh bikers on 15 feb in Jind. NGT questions state govt | हरियाण: 15 फरवरी को जींद में 1 लाख बाइक के साथ BJP अध्यक्ष अमित शाह की रैली, NGT ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

हरियाण: 15 फरवरी को जींद में 1 लाख बाइक के साथ BJP अध्यक्ष अमित शाह की रैली, NGT ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में 15 फरवरी को हरियाणा के जींद में निकाले जाने वाली एक लाख बाइकों की रैली को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण(एनजीटी) ने शुक्रवार को राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है। एनजीटी ने हरियाणा सरकार को 13 फरवरी तक इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा है।

एनजीटी ने यह आदेश याचिकाकर्ता समीर सोढ़ी द्वारा दाखिल उस हलफनामे पर दिया है, जिसमें उन्होंने ऐसी रैलियों से स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होने की ओर इशारा किया है।

याचिका में कहा गया है कि बाइक के स्थान पर सरकार को प्रतिभागियों को पर्यावरण के अनुकूल यातायात के साधनों को प्रयोग करने के लिए कहना चाहिए।

सोढ़ी ने न्यायालय से कहा, "अधिकारियों को रैली के दौरान या तो बाइक की संख्या को कम करने या फिर ज्यादा पर्यावरण अनुकूल साधन या तरीका अपनाने जैसे साइकिल, पैदल या ई-रिक्शा को प्रयोग करने के निर्देश देना चाहिए।"

याचिकाकर्ता ने न्यायालय से प्रस्तावित रैली के होने की स्थिति में इससे हवा में होने वाले दुष्प्रभावों की जांच के लिए समिति गठित करने की मांग की।

Web Title: Amit shah will rally with 1 lakh bikers on 15 feb in Jind. NGT questions state govt

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे