लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों को देश में नहीं रहना चाहिए, बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं: BJP सांसद विनय कटियार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 7, 2018 11:16 IST

बीजेपी सांसद विनय कटियार ने माँग की है कि पाकिस्तान का झंडा फहराने वालों को सजा देने के लिए कानून बनना चाहिए।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद विनय कटियार ने बुधवार (सात फरवरी) को ऐसा कानून बनाने की माँग की जिससे राष्ट्र गीत वन्दे मातरम और राष्ट्र ध्वज तिरंगा का सम्मान न करने वालों को सजा दी जा सके। बीजेपी सांसद ने माँग की कि पाकिस्तान का झंडा फहराने वालों को सजा देने के लिए भी कानून बनना चाहिए। विनय कटियार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "दूसरी बात ये है, मुसलमान इस देश में रहने ही नहीं चाहिए, उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यक्ता थी? उनको अलग भूभाग दे दिया गया। बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएँ यहाँ क्या काम है उनका?" हम आपको बता दें कि देश के संविधान मे पहले से ही राष्ट्र प्रतीक चिह्नों (जिनमें गीत और ध्वज शामिल हैं) को लेकर कानून है।

माना जा रहा है कि विनय कटियार एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदउद्दीन ओवैसी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने वालों को सजा देने के लिए कानून बनाने की माँग की गयी थी। सांसद ओवैसी ने मंगलवार (छह फरवरी) को संसद में नरेंद्र मोदी सरकार से मांग की थी कि भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर तीन साल की सजा देने वाला कानून बने। 

सांसद ओवैसी ने संसद में बीजेपी सरकार द्वारा पेश किए गये मुस्लिम महिला अधिकार एवं संरक्षण विधेयक 2017 की भी आलोचना की। सांसद ओवैसी ने बीजेपी सरकार के विधेयक को मुस्लिम विरोधी बताया। बीजेपी सरकार का तीन तलाक विधेयक लोक सभा में पारित हो चुका है लेकिन इसे राज्य सभा में पारित होना बाकी है। बीजेपी सरकार के इस विधेयक में एक ही बार में तीन तलाक देने को आपराधिक कृत्य मानते हुए इसके लिए पाँच साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित विधेयक में एक ही बार में बोलकर तीन तलाक देने के साथ ही मैसेज, पत्र या ईमेल से तीन तलाक को भी अवैध बनाया गया है।

टॅग्स :बीजेपीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप