लाइव न्यूज़ :

कोर्ट के फैसले से ठीक पहले बीजेपी नेता ने लालू यादव को बताया था "जनता का हीरो", कहा था- सत्य की जीत होगी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 24, 2017 08:59 IST

चारा घोटाला: देवघर राजकोष मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद समेत 15 लोगों को दोषी पाया गया।

Open in App

बीजेपी नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ समय से अपनी पार्टी लाइन से अलग ही राय रखने के लिए चर्चा में आते रहे हैं। शनिवार (23 दिसंबर) को जब चारा घोटाले के एक मामले में रांची की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद समेत 22 आरोपियों पर फैसला सुनाने वाली थी तो उससे पहले ही बाबू मोशाय ने बिहार के पूर्व सीएम को 'जनता का हीरो' बता दिया। 

एकीकृत बिहार के देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव समेत 15 लोगों को दोषी पाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत सात लोगों को अदालत ने इस मामले में बरी कर दिया है। 

अदालत का फैसला आने से पहले बिहार के पटनासाहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव को 'जनता का हीरो' करार देते हुए ट्वीट कर कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के दोस्त, जनता के हीरो, दलितों-वंचितों के पसंदीदा, सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद यादव को न्याय मिले। सत्यमेव जयते।" 

लालू यादव को साल 2013 में भी चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में अदालत पाँच साल कैद की सजा सुना चुकी है। चाईबासा ट्रेजरी मामले के रूप में ख्यात उस मामले में जगन्नाथ मिश्रा को भी सजा हुई। सजा हो जाने की वजह से लालू प्रसाद यादव लोक सभा या विधान सभा चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गये। वो मामला अभी हाई कोर्ट में लंबित है। 

टॅग्स :चारा घोटालाआरजेडीलालू प्रसाद यादवबीजेपीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप