बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी ने किया शक्ति प्रदर्शन, रैली से पहले इस विधायक के आवास पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके

By अनुराग आनंद | Published: March 1, 2020 05:50 PM2020-03-01T17:50:29+5:302020-03-01T17:50:29+5:30

पटना के गांधी मैदान में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 200 अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। 

Bihar: Nitish Kumar's party demonstrated its power, bars were put on the MLA's dadan pehalwan residence before the rally | बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी ने किया शक्ति प्रदर्शन, रैली से पहले इस विधायक के आवास पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके

नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsनीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के वोट मांगे, लेकिन हमने उनके लिए काम किया। नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ेंगे और 200 से अधिक सीटें जीतेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार का रविवार (01 मार्च) को जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी पटना के गांधी मैदान में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 200 अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। 

जनसत्ता की खबर के मुताबिक, जेडीयू की रैली से पहले पार्टी विधायक ददन पहलवान के आवास पर लोगों के मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं के डांस के साथ ही लोगों के खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया था।

बता दें कि पहले राजद में यह कल्चर देखा जाता था। जहां रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं के डांस कार्यक्रम रखे जाते थे। अब लगता है कि जदयू में भी यह कल्चर विकसित हो गया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ेंगे और 200 से अधिक सीटें जीतेंगे। जहां तक एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) का सवाल है, यह 2010 के प्रारूप के आधार पर होगा और हमने राज्य विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल के आखिरी में होने हैं। राज्य में विधानसभा की 243 सीटें हैं।

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के वोट मांगे, लेकिन हमने उनके लिए काम किया। हमने भागलपुर दंगे के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाकर पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित किया है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और देश में आबादी के हिसाब से अपराध का अनुपात बिहार में कम।

इससे पहले रविवार को उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी प्रशंसा की। मोदी ने ट्वीट किया, 'बिहार के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र नीतीश कुमार जी को शुभकामनाएं। जमीनी स्तर से उठे लोकप्रिय नेता नीतीश बिहार का विकास करने में अग्रणी रहे हैं। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून उल्लेखनीय है। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' कुमार रविवार को 69 साल के हो गए। उनकी पार्टी बीजेपी की सहयोगी है। 
 

English summary :
Bihar: Nitish Kumar's party demonstrated its power, bars were put on the MLA's dadan pehalwan residence before the rally


Web Title: Bihar: Nitish Kumar's party demonstrated its power, bars were put on the MLA's dadan pehalwan residence before the rally

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे