लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव, नीतीश कुमार और सुशील मोदी मैदान में

By भाषा | Updated: April 16, 2018 01:53 IST

बिहार विधान परिषद के इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र की जांच आगामी 17 अप्रैल को होगी जबकि नामांकन पत्र के वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।

Open in App

पटना, 16 अप्रैल: बिहार विधान परिषद के 11 सीटों के लिए 26 अप्रैल को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए जदयू और बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित चार उम्मीदवार मैदान में हैं वहीं कांग्रेस ने प्रेम चंद्र मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया है।  जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को बताया कि बिहार विधान परिषद के इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए उनकी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो और खालिद अनवर उम्मीदवार होंगे। खालिद अनवर एक उर्दू दैनिक के संपादक हैं।

जदयू ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य संजय सिंह तथा चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। बीजेपी ने इस चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस की ओर से प्रेमचंद मिश्र को प्रत्याशी बनाये गए हैं ।

विधान परिषद की इन 11 सीटों जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख कल है । राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबडी देवी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे, खुर्शीद मोहसिन और संतोष मांझी ने 13 अप्रैल को ही नामांकन दाखिल कर दिया था।

बिहार विधान परिषद के इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र की जांच आगामी 17 अप्रैल को होगी जबकि नामांकन पत्र के वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।

टॅग्स :नितीश कुमारबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप