लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने की तैयारी में भीम आर्मी, बसपा के लिए खड़ी होगी मुश्किल, चंद्रशेखर 15 मार्च को करेंगे राजनीतिक पार्टी का ऐलान

By गुणातीत ओझा | Updated: March 6, 2020 20:09 IST

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि वह 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने आज ट्वीट कर लोगों से पार्टी के लिए नाम सुझाने की गुजारिश भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश का 2022 विधानसभा चुनाव लड़ सकती है चंद्रशेखर की भीम आर्मी पार्टीभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर 15 मार्च को करेंगे राजनीतिक पार्टी का ऐलान

उत्तर प्रदेश में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भीम आर्मी ने अभी से ताल ठोक दिया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि वह 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने आज ट्वीट कर लोगों से पार्टी के लिए नाम सुझाने की गुजारिश भी की है। भीम आर्मी के चुनावी मैदान में आ जाने से बसपा को मुश्किल खड़ी हो सकती है। अभी हाल ही में बसपा के तीन बड़े नेताओं ने भीम आर्मी की सदस्यता ली है। सूत्रों की मानें तो पार्टी का नाम तय होने के बाद आगे की रूपरेखा तैयार होगी। 

जय भीम साथियों..आप सभी को पता है कि हमारे संघर्षों को एकजुट कर 15 मार्च को हम एक राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे है आप सभी साथियों से अपील है कि नाम के लिए सुझाव दें।— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) March 6, 2020

इससे पहले चंद्रशेखर कह चुके हैं कि 2022 का विधानसभा चुनाव रोचक होगा, तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा था कि देशभर में सीएए व एनआरसी के खिलाफ होने वाले आंदोलन में भीम आर्मी अहम भूमिका निभाएगी। बता दें कि बीते रविवार चंद्रशेखर लखनऊ में घंटाघर पर सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था। चंद्रशेखर ने कहा था कि वह एससी, एसटी वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

भीम आर्मी में शामिल हुए बसपा के तीन नेता

बीते दिनों भीम आर्मी के प्रमुख की मौजूदी में लखनऊ बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन चौरसिया, इजहारुक हक और अशोक कुमार चौधरी ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की थी। इस मौके पर भीम आर्मी के प्रमुख ने कहा था कि वह संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बसपा के कई और नेता उनसे संपर्क में हैं। इसमें खासकर पश्चिमी यूपी के कई नेता हैं।

टॅग्स :भीम आर्मीचंद्रशेखर आजादबीएसपीउत्तर प्रदेशमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा