लाइव न्यूज़ :

शाह के '50 साल राज' वाले बयान पर बिफरे अशोक गहलोत, कहा- आरएसएस और बीजेपी की फासीवादी सोच का नमूना

By भाषा | Updated: September 12, 2018 18:56 IST

गहलोत ने शाह के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘शाह ने कहा कि अगला चुनाव जीत जाएंगे तो 50 साल तक राज हम ही करेंगे। यही तो आरोप लगाते हैं हम उन पर।’’ 

Open in App

जयपुर, 12 सितंबर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी 2019 का चुनाव जीत गयी तो उसे अगले 50 साल तक कोई हरा नहीं सकेगा। गहलोत के अनुसार शाह का यह बयान बीजेपी की ‘फासीवादी सोच’ को दिखाता है।

गहलोत ने शाह के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘शाह ने कहा कि अगला चुनाव जीत जाएंगे तो 50 साल तक राज हम ही करेंगे। यही तो आरोप लगाते हैं हम उन पर।’’ 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि उनका (बीजेपी का) लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘उनका (बीजेपी का) लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। एक बार और जीत जाओ फिर इस संविधान की धज्जियां उड़ा दो, संविधान को बदल दो। लगे ऐसा कि लोगों ने वोट दिया है।.. जैसा चीन में होता है, रूस में होता है ... और आप पचास साल तक राज करो।’’ 

गहलोत ने कहा कि शाह ने अपने इस बयान से पार्टी की फासीवादी सोच प्रकट कर दी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह मेरा बहुत गंभीर आरोप है कि बीजेपी अध्यक्ष ने अपनी पार्टी व आरएसएस की सोच को जाने अनजाने में उजागर कर दिया है।’’ 

उल्लेखनीय है कि शाह ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कल यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस बात को दोहराया ‘‘अगर 2019 का चुनाव बीजेपी का कार्यकर्ता जीत ले तो पचास साल तक पंचायत से संसद तक बीजेपी को कोई हरा नहीं सकेगा।’’ गहलोत ने कहा कि देश के सामने इस समय कई बड़े मुद्दे हैं जिनमें से एक राफेल विमान सौदा भी है। 

इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण शौरी व यशवंत सिन्हा तथा वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण द्वारा आरोप लगाए जाने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ये तो इनके अपने आदमी हैं, शौरी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे, सिन्हा वित्त व विदेश मंत्री रहे .. इनका आरोप लगाना मायने रखता है। एक जवाब नहीं आ रहा। न तो प्रधानमंत्री की तरफ से न अमित शाह की ओर से।’’

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील