लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बावजूद वधावन भाइयों को यात्रा की अनुमति देने पर बीजेपी ने उठाए सवाल, किरीट सोमैया ने कहा- इस्तीफा दें गृह मंत्री अनिल देशमुख

By भाषा | Updated: April 10, 2020 18:35 IST

ये खबरें आई थी कि गृह विभाग में प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता ने वधवान परिवार को मौजूदा लॉकडाउन के दौरान महाबलेश्वर जाने में कथित तौर पर मदद की है।

Open in App
ठळक मुद्देकिरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है। सोमैया ने जानना चाहा कि किसके निर्देशों पर वधावन भाइयों के साथ वीवीआईपी सुलूक किया गया।

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने लॉकडाउन जारी रहने के बावजूद डीएचएफएल के प्रमोटरों - कपिल और धीरज वधावन को यात्रा की अनुमति देने के मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की शुक्रवार को मांग की। 

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद गृह विभाग में प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को अनिवार्य अवकाश पर भेजने की सरकार की कार्रवाई महज 'खानापूरी' है। लोकसभा के पूर्व सदस्य ने यह भी जानना चाहा कि किसके निर्देशों पर 'वित्तीय धोखाधड़ी' के आरोपी वधावन भाइयों के साथ वीवीआईपी सुलूक किया गया।

सोमैया ने वीडियो बयान में कहा, "गुप्ता को अवकाश पर भेजना और कुछ नहीं बल्कि दिखावा है। हमें अनिल देशमुख का इस्तीफा चाहिए।" इससे पहले, सुबह में देशमुख ने घोषणा की थी कि वधावन परिवार के सदस्यों को सातारा जिले के लोकप्रिय हिल स्टेशन, महाबलेश्वर की यात्रा की अनुमति देने वाले गुप्ता को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है।

अधिकारी ने वधावन परिवार में आपात स्थिति का हवाला देकर उसके सदस्यों को बंद के नियमों से छूट देने का पत्र जारी किया था। देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वधावन परिवार तथा अन्य ने बुधवार शाम अपनी कार से खंडाला से महाबलेश्वर तक की यात्रा की जबकि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रभावी बंद के बीच पुणे और सातारा दोनों जिलों को सील किया गया है। कपिल और धीरज वधावन येस बैंक और डीएचएफएल धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं।

वधावन भाइयों का पवार और राकांपा नेताओं के साथ है करीबी संबंध: किरीट सोमैया

किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि डीएचएफएल के प्रवर्तकों के राकांपा प्रमुख शरद पवार और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ करीबी संबंध हैं। बहरहाल, राकांपा ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ सोमैया के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह गैरजिम्मेदाराना बयानों के लिए विख्यात हैं।

सोमैया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘शरद पवार और राकांपा नेताओं की वधावन भाइयों के साथ करीबी जगजाहिर है। अनिल देशमुख को जिम्मेदोरी लेनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां