लाइव न्यूज़ :

'भाजपाकाल में यूपी की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर', लखीमपुर घटना पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: August 16, 2020 13:03 IST

उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 13 साल की एक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। सपा और बसपा ने इस घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्दे लखीमपुर खीरी में गैंगरेप और हत्या को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यूपी में बीजेपी राज में बच्चियों और नारियों का उत्पीड़न चरम पर है।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यूपी में बीजेपी राज में बच्चियों और नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। अखिलेश यादव ने लिखा, 'उप्र के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपाकाल में उप्र की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है।"

इसके साथ ही योगी सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार रेप किडनैपिंग जैसे मामलों में प्रश्रयकारी बन रही है। उन्होंने आगे ट्वीट किया, " बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?"

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक प्रताप ने रविवार को बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की शुक्रवार को अपने खेत में गई थी। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। इसी दौरान एक गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शुरू में उस लड़की की दोनों आंखें फोड़े जाने और जबान काटने की खबर मिली थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। प्रताप ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संजय और संतोष नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

मायावती ने भी योगी सरकार पर उठाए सवाल 

उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या अति दुखद और शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं से सपा और वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अंतर रह गया। सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। बसपा की यही मांग है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला