लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बाद मिजोरम में भाजपा को झटका, बीजेपी को एक भी सीट नहीं, आइजोल नगर निगम पर सत्तारूढ़ एमएनएफ की जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2021 19:25 IST

आइजोल नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। भाजपा ने 9 सीट पर प्रत्याशी उतारे और खाता नहीं खुला। 

Open in App
ठळक मुद्देआठ महिला उम्मीदवारों और 11 पुरुष उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) चुनाव में 19 वार्ड में से 11 में जीत हासिल की। मुख्य विपक्षी पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) को छह सीटें, कांग्रेस को दो सीटें मिली।

आइजोलः मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) चुनाव में 19 वार्ड में से 11 में जीत हासिल की।

एमएनएफ ने 2015 में नगर निगम के चुनाव में भी इतनी ही सीटों पर जीत हासिल की थी। नगर निगम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद घोषित परिणाम के मुताबिक मुख्य विपक्षी पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) को छह सीटें, कांग्रेस को दो सीटें मिली। भाजपा ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पायी।

चुनाव में सात निवर्तमान पार्षद (एमएनएफ-पांच और कांग्रेस-दो) फिर से निर्वाचित हुए हैं जबकि 12 नए चेहरे को जनता ने मौका दिया है। महिलाओं के लिए आरक्षित छह सीटों में से जेपीएम को पांच जबकि एमएनएफ को एक सीट मिली है। इस बार आठ महिला उम्मीदवारों और 11 पुरुष उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

नामी चेहरे में एमएनएफ के उप महापौर लालरिंगलिआना ने जेपीएम के लालथाजुआला राविटे को हराया। कांग्रेस नेता रोसियामघेटा ने एमएनएफ उम्मीदवार रोचुंगा राल्टे को हराकर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। मुख्यमंत्री और एमएनएफ अध्यक्ष जोरामथंगा ने जीत पर प्रसन्नता जतायी है। उन्होंने एएमसी में एमएनएफ को फिर से सत्ता में लाने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

कांग्रेस ने मोहाली नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की

पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने मोहाली नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की है। पार्टी को 50 वार्ड में से 37 वार्ड में जीत हासिल हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना हो चुकी है, जिनमें से कांग्रेस ने 37 वार्ड में जीत दर्ज की है, वहीं 13 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

इसके साथ ही सत्तारूढ़ दल ने सात नगर निगमों में जीत हासिल कर ली है और मोगा नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू ने वार्ड नंबर दस से जीत हासिल की है। मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को शुरू हुई। दो केन्द्रों पर बुधवार को दोबारा चुनाव कराए गए थे।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान के आदेश दिए थे। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को पंजाब में शहरी निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। उसने छह नगरनिगमों में जीत हासिल की जबकि मोगा नगरनिगम में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी। उसने 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से ज्यादातर में जीत हासिल की।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसमिज़ो नेशनल फ्रंटमिज़ोरम चुनावपंचायत चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा