BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ आप ने दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Published: February 4, 2021 07:20 AM2021-02-04T07:20:37+5:302021-02-04T07:24:15+5:30

दिल्ली पुलिस के समक्ष आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह पहली बार नहीं है जब किसी सोशल मीडिया पोस्ट या बयान को लेकर पात्रा के खिलाफ केस हुए हैं, बल्कि पहले भी बयानों की वजह से उनपर केस दर्ज होते रहे हैं।

AAP has filed a complaint against BJP spokesperson Sambit Patra, know what is the whole matter | BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ आप ने दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

संबित पात्रा (फाइल फोटो)

Highlightsइससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई थी।पिछले साल मई में महाराष्ट्र के ठाणे में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि के आरोप में पुलिस ने एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया था।

नयी दिल्लीआम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई। आप ने उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो में कथित रूप से छेड़-छाड़ कर पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

शिकायत में आप ने पात्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उसे एक शिकायत मिली है और वह उसकी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि आप ने केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। शिकायत के बारे में पात्रा या भाजपा की फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 

इससे पहले ठाणे में संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज हुआ था मानहानि का केस

बता दें कि इससे पहले पिछले साल मई में महाराष्ट्र के ठाणे में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि के आरोप में पुलिस ने एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया था। अधिकारी ने कहा था कि संबित के ऊपर ट्विटर पर कुछ अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप लगाए गए हैं।

सात ही ठाणे पुलिस पीआरओ सुखदा नारकर ने कहा था कि संबित के खिलाफ ब्रजकिशोर दत्त ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि ब्रजकिशोर ने कल्याण के महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में संबित के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

रायपुर में भी संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज हुए थे दो FIR

इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई थी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी की शिकायत पर रायपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में संबित पात्रा के खिलाफ आइटी एक्ट और आइपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, पाढ़ी ने शिकायत की थी कि बीजेपी प्रवक्ता पात्रा ने 10 मई को ट्वीट कर दो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर कश्मीर मामले और सिख विरोधी दंगे व बोफोर्स घोटाले को लेकर झूठा आरोप लगाया था। पाढ़ी ने कहा कि दोनों पूर्व पीएम को किसी भी भ्रष्टाचार और दंगों से संबंधित मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: AAP has filed a complaint against BJP spokesperson Sambit Patra, know what is the whole matter

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे