लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने कुमार पर नहीं जताया विश्वास, राज्यसभा के लिए इन तीन नामों पर मुहर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 3, 2018 13:51 IST

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्यसभा के उम्मीदवारों की घोषणा की

Open in App

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पिछले एक महीने से जारी इस दौड़ में संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता ने बाजी मारी है। मनीष सिसौदिया ने बताया कि पीएसी की बैठक में सभी की सहमति से ये तीन नाम तय किए गए हैं। कुमार विश्वास और आशुतोष को भी राज्यसभा के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नामों की घोषणा करते हुए मनीष सिसौदिया ने बताया कि संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से अपना सफर शुरू किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। एनडी गुप्ता के बारे में मनीष सिसौदिया ने कहा कि ये चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं। सुशील गुप्ता शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े हैं। दिल्ली और हरियाणा के 14 जिलों में इनके स्कूल और हॉस्पिटल चलाते हैं।

पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया है। उन्होंने राज्यसभा की सीटें पैसे के लिए बेच दी। आम आदमी पार्टी का ये फैसला कुमार विश्वास के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कुमार के समर्थन में हार्दिक पटेल और इरफान हबीब समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने भी ट्वीट किया था।

इन नामों पर हुआ मंथन

पिछले कुछ दिनों से राज्यसभा के लिए कई नामों की चर्चा थी। इनमें से प्रमुख हैं...

कुमार विश्वासः आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य। मशहूर कवि। युवाओं में लोकप्रिय। 

आशुतोषः पत्रकार छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की। वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता।

संजय सिंहः एनजीओ छोड़कर राजनीति में आए। केजरीवाल के शुरुआती साथियों में शुमार। बाजी मारी।

दुर्गेश पाठकः अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी। आईएएस की तैयारी कर रहे थे और सीधे पार्टी ज्वॉइन की।

मीरा सान्याल: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं।

इमरान प्रतापगढ़ीः मशहूर शायर और युवाओं में लोकप्रिय।

अरुण शौरीः पत्रकारिता से राजनीति में आए। बीजेपी से जुड़े रहे हैं अब आम आदमी पार्टी से नजदीकी।

नारायण दास गुप्ताः चॉर्टर्ड अकॉउंट ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन रहे हैं। बाजी मारी।

सुशील गुप्ताः समाजसेवी। दिल्ली में कई स्कूल और अस्पताल चलाते हैं। बाजी मारी।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकुमार विश्वासअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियासंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप