लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भाजपा की हार, जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को किया तलब, सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: February 13, 2020 13:35 IST

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक करीब दो घंटे चली और इसमें भाजपा के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में चुनाव एवं संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और पार्टी नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोट शेयर बढ़ने का भी उल्लेख किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ इस बैठक में पार्टी के संगठन मंत्री बी एल संतोष भी मौजूद थे। बुधवार को भी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की थी और चुनाव परिणाम पर चर्चा की थी।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

नड्डा के साथ इस बैठक में पार्टी के संगठन मंत्री बी एल संतोष भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक करीब दो घंटे चली और इसमें भाजपा के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में चुनाव एवं संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और पार्टी नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोट शेयर बढ़ने का भी उल्लेख किया।

बुधवार को भी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की थी और चुनाव परिणाम पर चर्चा की थी। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि भाजपा महज 8 सीटें ही जीत सकी थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के एक दिन बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक करके चुनाव परिणाम पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और इसमें संगठन सचिव बी एल संतोष के साथ ही भाजपा के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा नेताओं ने रेखांकित किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है और उसने मजबूती से चुनाव लड़ा। उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर और बाकी बची आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नतीजे आने के बाद जनादेश को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा था कि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनोज तिवारीजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा