लाइव न्यूज़ :

पुदुचेरी में कांग्रेस के 4 विधायकों का इस्तीफा, केंद्र ने किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाया

By अनुराग आनंद | Published: February 17, 2021 9:20 AM

केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में बीते दिनों में कांग्रेस के कुल 4 विधायकों के इस्तीफा के बीच केंद्र सरकार ने गवर्नर के पद से किरण बेदी को हटाने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार देर शाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल (एल-जी) किरण बेदी को हटा दिया है।तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के 4 विधायकों पुदुचेरी में इस्तीफा दिया है। इस बीच केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में सियासी सरगर्मी के शुरू होते ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पुदुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी को पद से हटाने का फैसला लिया है।  

बता दें कि नेता राहुल गांधी के पुदुचेरी दौरे से पहले विधायक ए जॉन कुमार ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले कुमार के इस्तीफे को विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

राहुल गांधी के पुदुचेरी दौरे से पहले मंत्री समेत 4 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ा-

ए जॉन कुमार वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में कामराज नगर सीट से निर्वाचित हुए थे। राहुल गांधी बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करने आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले विधानसभा से इस्तीफा देने वाले वह चौथे कांग्रेसी विधायक हैं। कुमार का इस्तीफा पार्टी के वरिष्ठ विधायक मल्लाडी कृष्णा राव के इस्तीफे के बाद आया है जिन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री का पद छोड़ दिया था और सोमवार को विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सियासी सरगर्मी तेज होते ही किरण बेदी को हटाया-

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मंगलवार देर शाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल (एल-जी) किरण बेदी को हटा दिया है। दरअसल, किरण बेदी के साथ राज्य सरकार की लंबे समय से लड़ाई चल रही है। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पुदुचेरी में इस समय पक्ष-विपक्ष दोनों के पास 14-14 विधायक हैं-

प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन और विपक्षी अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन दोनों के ही पास अब सदन में 14-14 विधायक हैं। इस तरह वर्तमान में सदन में प्रभावी विधायकों की कुल संख्या 28 है। विपक्ष ने मंगलवार को सरकार के इस्तीफे की मांग की, तो मुख्यमंत्री नारायणसामी ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त विधायक हैं।

सदन में 28 विधायक ही इस समय वर्तमान में विधानसभा में सक्रिय हैं-

बता दें कि 33 सदस्यीय पुदुचेरी विधानसभा में तीन मनोनीत विधायक शामिल हैं। सदन में 28 विधायक ही इस समय वर्तमान में विधानसभा में सक्रिय हैं। कांग्रेस के पास 10 विधायक और DMK तीन विधायक हैं, और सत्तारूढ़ गठबंधन को एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्त है।

भाजपा और विपक्ष के पास इन दलों के इतने विधायकों का साथ-

विपक्ष के पास भी 14 विधायक हैं। इनमें एन आर कांग्रेस के सात विधायकों के अलावा अन्नाद्रमुक के चार और भाजपा के तीन मनोनीत विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के एक विधायक ए जॉन कुमार ने मंगलवार सुबह स्पीकर वी पी शिवकोलंथु को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके अलावा, सोमवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव ने भी पहले मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद फिर कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया।

टॅग्स :किरण बेदीपुडुचेरीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: खुद बेली रोटी, लंगर में परोसा भोजन, पटना साहिब गुरुद्वारे में इस रूप में दिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें तस्वीरें और वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: "चुनाव के चौथे चरण में देश का हर एक वोट संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है", प्रियंका गांधी ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: ''कांग्रेस और समाजवादी पार्टी राम विरोधी हैं, उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई है'', योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "पाकिस्तान के पास पेट्रोल खरीदने के पैसे नहीं, वो क्या परमाणु बम...'', हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान की आर्थिक हालत पर की गहरी चोट

भारतLok Sabha Elections 2024: भाजपा और सहयोगियों ने 2019 में चौथे चरण में 96 सीटों में से जीती थीं 47 सीटें, कांग्रेस के खाते में आई थीं इतनी सीटें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी, 1990 से राजनीति में जुड़े....

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: कानपुर में सीएम योगी की ललकार, कहा- तीसरी बार मोदी सरकार, अवस्थी को जिताएं

राजनीतिKanpur LS polls 2024: अक्षरा और मोनालिसा के रोड शो  में उमड़ा जनसैलाब, क्या टूटेगा जीत का रिकार्ड, अवस्थी रचेंगे इतिहास

राजनीतिKanpur LS polls 2024: रोडशो, जयकार और फूलों से स्वागत, पीएम मोदी ने कानपुर में भाजपा प्रत्याशी अवस्थी के समर्थन में किया रोड शो

राजनीतिसम्राट अशोक की जयंती समारोह का आयोजन, उपमुख्यमंत्री सम्राट सिंह चौधरी और उमेश कुशवाहा हुए शामिल