लाइव न्यूज़ :

20 लाख करोड़ का पैकेजः सीताराम येचुरी ने कहा- भारत के किसान और मजदूर किसी पर निर्भर नहीं थे, उन्हें भाषण नहीं हक चाहिए 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 13, 2020 10:43 IST

सीताराम येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और लाखों भारतीयों के समक्ष उत्पन्न भुखमरी जैसे मुद्दों का समाधान करने में विफल रहे। पार्टी की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा के बाद आई।

Open in App
ठळक मुद्देसीताराम येचुरी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि किसानों और मजदूरों को उनका हक चाहिए न कि भाषण।सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के किसान और मजदूर कभी भी किसी पर निर्भर नहीं थे।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी से पस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में नई जान डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के भारी भरमक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। इस बीच माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि किसानों और मजदूरों को उनका हक चाहिए न कि भाषण।

सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के किसान और मजदूर कभी भी किसी पर निर्भर नहीं थे। उन्होंने तो हमें पहले से ही अपने आप पर भरोसा करना सिखाया है। उन्हें भाषण नहीं, अपने हक चाहिए।'

आगे उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, '4 घंटे में बिना किसी इंतजाम के किए गए लॉकडाउन ने मजदूरों से सिर्फ रोटी और आमदनी नहीं छीनी, उनकी गरिमा भी छीनी है। न्यूनतम आय रद्द करने के प्रस्ताव, उनके घावों पर नमक है।'   

इससे पहले उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और लाखों भारतीयों के समक्ष उत्पन्न भुखमरी जैसे मुद्दों का समाधान करने में विफल रहे। पार्टी की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा के बाद आई। उन्होंने कहा कि यह नहीं बताया गया कि पैकेज का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा।  इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि इसका ब्योरा अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने भारत को आत्मनिर्भर बनने और दुनिया में आगे बढ़ने अवसर उपलब्ध कराया है। 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जाएगा पर यह पहले के तीन चरणों से काफी अलग होगा। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने जा रहा है। तीसरे चरण में भी कारोबारी गतिविधियों के मामले में कई तरह की रियायतें दी गई। लॉकडाउन के चौथे चरण के बारे में जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी। 

मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से संवाद में पीएम ने कहा था कि हमारे पास दोहरी चुनौती है - बीमारी के संक्रमण की दर को कम करना एवं सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सार्वजनिक गतिविधियों को धीरे-धीरे बढ़ाना और हमें इन दोनों ही उद्देश्यों की पूर्ति करने की दिशा में काम करना होगा। 

प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को अपने संबोधन में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। उन्होंने 24 मार्च को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीताराम येचुरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा