लाइव न्यूज़ :

US Election 2020: 12 से ज्यादा भारतवंशियों ने राज्यों में दर्ज की जीत, रचा इतिहास, 5 महिलाएं शामिल, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2020 18:53 IST

Open in App
1 / 9
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के साथ-साथ कई राज्यों में भी हुए चुनावों में पांच महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने जीत दर्ज की है। कई मायनों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए ऐसा पहली बार हुआ है।
2 / 9
इनके अलावा चार भारतीय मूल के उम्मीदवार- डॉ.एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति- अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए दोबारा निर्वाचित हुए हैं।
3 / 9
वहीं भारतीय मूल के कम से कम तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका फैसला नहीं हुआ है और इनमें एक हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव के लिए मैदान में है। राज्य विधायिकाओं के लिए भारतीय मूल की जो पांच महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, उनमें न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के लिए जेनिफर राजकुमार, केंटुकी राज्य विधानसभा के लिए नीमा कुलकर्णी, वरमोंट राज्य सीनेट के लिए केशा राम, वाशिंगटन राज्य विधानसभा के लिए वंदना स्लेट्टर और मिशिगन राज्य विधानसभा के लिए पद्मा कुप्पा शामिल हैं।
4 / 9
नीरज अंतानी को ओहायो राज्य सीनेट के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है। जय चौधरी नॉर्थ कैरोलाइना राज्य सीनेट के लिए दोबारा निर्वाचित हुए हैं। एरिजोना राज्य विधानसभा के चुनाव में अमीश शाह ने जीत दर्ज की है।
5 / 9
निखिल सावल पेन्सिलवेनिया राज्य सीनेट और राजीव पुरी मिशिगन राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। चुनाव के नतीजों के मुताबिक जर्मी कूनी ने न्यूयॉर्क राज्य सीनेट में अपनी सीट पक्की है जबकि अश कालरा लगातार तीसरी बार कैलिफोर्निया विधानसभा के लिए निर्वासित हुए हैं।
6 / 9
रवि सांडिल ने टेक्सास के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जज के चुनाव में जीत दर्ज की है। केशा राम पहली गैर श्चेत महिला है जो वरमोंट राज्य सीनेट के लिए निर्वाचित हुई हैं। निखिल सावल पहले भारतीय अमेरिकी हैं जो पेन्सिलवेनिया विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
7 / 9
जेनिफर राजकुमार न्यूयॉर्क की विधायिका में निर्वाचित होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं जबकि नीरज अंतानी ओहायो राज्य सीनेट पहुंचने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बने हैं। सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस के मुताबिक इस साल के चुनाव में करीब 20 लाख भारतीयों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
8 / 9
वहीं डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना से हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव पहुंचने के लिए हल्की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, न्यूजर्सी राज्य सीनेट के लिए लड़ रहे रूपांडे मेहता और पेन्सिलवेनिया ऑडिटर जनरल के लिए चुनाव लड़ रहे नीना अहमद का फैसला आना बाकी है।
9 / 9
अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रही दो महिलाओं सहित चार भारतवंशियों को हार मिली है। इनमें श्री प्रेस्टन कुलकर्णी को टेक्सास, मंगा अनंतत्मुल को वर्जीनिया से और निशा शर्मा एवं रितेश टंडन को कैलिफोर्निया से हार मिली है। भारतीय मूल की राजनेता सारा गिडियोन और रिक मेहता को क्रमश: मेइन और न्यूजर्सी राज्य सीनेट चुनाव में हार मिली है।
टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटनजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल