लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड से जुड़ा वीडियो डोनाल्ड ट्रंप ने किया था ट्वीट पर ट्विटर ने हटाया, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 5, 2020 13:28 IST

Open in App
1 / 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुलिस कस्टडी में मारे गए अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को अपने कैंपेन के दौरान श्रद्धांजलि दी थी, जिसका वीडियो कैंपेन टीम द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था। मगर ट्रंप की वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने हटा दिया है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी।
2 / 6
मालूम हो, फ्लॉयड को दी गई श्रद्धांजलि वाला वीडियो 3.40 मिनट का था। इसे 3 जून को ट्विटर पर पोस्ट किया गया था। वहीं, इस मामले में ट्विटर का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का वीडियो कॉपीराइट की वजह से हटाया गया है।
3 / 6
रॉयटर्स के अनुसार, ट्विटर ने कहा कि ओनर द्वारा भेजी गईं कॉपीराइट शिकायतों का हमने सही उत्तर दिया है। हालांकि, ट्रंप का वीडियो यूटूब पर अभी भी मौजूद है।
4 / 6
बता दें कि पिछले सप्ताह ट्विटर ने ट्रंप के दो ट्वीट को झूठा दावा करने वाली जानकारी के तौर पर चिह्नित किया। इन ट्वीट में ' मेल के जरिये फर्जी मत पत्रों का इस्तेमाल करने और चुनावों में व्यापक मतदाता धोखाधड़ी को बढ़ावा मिलने’ का कथित दावा किया गया है।
5 / 6
वहीं ट्विटर ने ट्रंप के एक ताजा और ट्वीट को ‘फ्लैग’ कर दिया और कहा कि यह ‘‘हिंसा को बढ़ावा नहीं देने’’ संबंधी नियमों का उल्लंघन करता है। ट्रंप ने काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के संबंध में ट्वीट करके कहा था, ‘‘जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।’’ (फोटो सोर्स- एएफपी)
6 / 6
स्नैपचेट ऐप पर अब ‘डिस्कवर’ सेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के पोस्ट नहीं दिखेंगे, इस सेक्शन में समाचार और बड़ी हस्तियों के पोस्ट दिखते हैं। ऐप पर ट्रंप का अकाउंट मौजूद रहेगा और जो भी कोई इसे खोजेगा या फॉलो करेगा, उसे उनका अकाउंट भी दिखेगा। कंपनी ने एक बयान में बुधवार को कहा कि ‘डिस्कवर’ पर हम उस आवाज को बढ़ावा नहीं देंगे जो नस्ली हिंसा और अन्याय को बढ़ावा देती है और समाज में इसके लिए कोई जगह नहीं है।
टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा