लाइव न्यूज़ :

Jumbos retired: ‘क्वीन ऑफ द स्काइज’, बोइंग 747 जलवा नहीं बिखेरेंगे, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 17, 2020 17:52 IST

Open in App
1 / 8
‘क्वीन ऑफ द स्काइज’ कहे जाने वाले बोइंग 747 अब आकाश में ब्रिटेन के राष्ट्रीय ध्वज यूनियन जैक के तीन रंग लाल, सफेद और नीले का जलवा नहीं बिखेरेंगे, क्योंकि इसके बेड़े को ब्रिटिश एयरवेज ने अलविदा कह दिया है।
2 / 8
यह एयरलाइन बोइंग के 747-400 मॉडल की दुनिया की सबसे बड़ी संचालक थी। हालांकि कंपनी की इस बेड़े के 31 प्रसिद्ध वृहद आकार वाले विमानों का परिचालन 2024 में बंद करने की योजना पहले ही बना चुकी थी।
3 / 8
कोरोना वायरस महामारी जिसकी वजह से दुनिया भर के विमान करीब तीन महीने तक उड़ान नहीं भर पाए थे और आने वाले समय में भी यात्रियों की संख्या में कटौती की भविष्यवाणियों के कारण समय से पहले ही इसे अलविदा कहने का निर्णय लिया गया।
4 / 8
ब्रिटिश एयरवेज के पूर्ववर्ती बीओएसी ने 747 का सबसे पहली बार 1971 में इस्तेमाल किया था। इस विमान को प्यार से या तो ‘जंबो जेट’ या फिर ‘क्वीन ऑफ द स्काइज’ कहा गया और यह नए युग की हवाई यात्रा का संकेत बन गया। हालांकि आधुनिक ईंधन के हिसाब से उन्नत एयरबस ए 350 और बोइंग 787 के आने से इसके दिन लद गए।
5 / 8
बीए ने एक बयान में कहा, ‘‘बड़े ही दुख के साथ हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि हम अपने 747 के पूरे बड़े की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का प्रस्ताव रख रहे हैं ।’’
6 / 8
एयरवेज ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से उड्डयन क्षेत्र में जो यात्रा में कमी आई है उसको देखते हुए ‘क्वीन ऑफ स्काइज’ का दोबारा उड़ान भर पाना असंभव है।
7 / 8
ब्रिटिश एयरवेज के 747-400 मॉडल में 345 यात्रियों को बिठाने की क्षमता थी और यह 988 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से उड़ान भर सकता था।
8 / 8
एयरवेज ने कहा कि भविष्य में हम और आधुनिक व कुशल ईंधन वाले विमानों का संचालन करेंगे, लेकिन हमारे दिलों में इस विमान के लिए हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा। 
टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंटबोरिस जॉनसनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरसबोइंग 737 मैक्स विमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा