लाइव न्यूज़ :

सावन की पहली सोमवारी को दिखे सांप के 100 बच्चे, लोगों ने कोबरा को पतीले में रख कर किया ये काम, देखें वायरल तस्वीरें

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2020 11:03 IST

Open in App
1 / 6
सावन के महीने में सांप को देखना बहुत शुभ माना जाता है। मध्य प्रदेश के बैतूल में सावन की पहली सोमवार को एक बिल से कोबरा सांप के 100 से ज्यादा बच्चे निकले। जिसे देखकर आस-पास का हर कोई हैरान रह गया।
2 / 6
बताया जा रहा है कि बैतूल जिले के भीमपुर के चुनालोहमा गांव पंचायत के भुरूढाना गांव में आजतक इतने ज्यादा सांप एक साथ कभी नहीं देखे गए थे।
3 / 6
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार 6 जुलाई को ये 100 सांप के बच्चे गांव के किसान चिन्धु पाटनकर के घर के पास एक बिल से निकले।
4 / 6
इन सांपों को लोगों ने भगवान भोलेनाथ का अवतार समझ एक पतीले में रखकर पूजा की। गांव वालों ने पूजा-पाठ सारे नियमों के साथ की। सांपों को देखने के लिए लोगों ने भीड़ लगा दी थी।
5 / 6
मामले की जानकारी जैसे ही वन विभाग की टीम को मिली, वह फौरन भोरूढाना गांव पहुंची। बाद में टीम ने इन सांपों के बच्चों को वहां से लेकर जंगल में छोड़ दिया।
6 / 6
मीडिया से बात करते हुए ताप्ती रेंज के रेंजर विजय करण वर्मा ने कहा, इस मामले की जांच की जाएगी और वन्यप्राणी प्रताड़ना का मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
टॅग्स :सावनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी