लाइव न्यूज़ :

मिल गया रियल लाइफ मोगली! जंगली फल खाकर है जिंदा, दौड़ने में उसेन बोल्ट से भी तेज

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 30, 2020 14:43 IST

Open in App
1 / 9
आपने मोगली के बारे में किताबों या फिल्मों में जरूर देखा-पढ़ा होगा। अब 2020 में एक और मोगली सामने आया है। 21 वर्षीय एली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अफ्रीका के रवांडा में रहने वाला एली जंगली जानवरों के साथ इंसानों के बीच रहना पसंद करता है। वह पेड़ों पर रहता है और केला-घास खाता है। एली की मां उसे एक विशेष बच्चा मानती है। एली की मां का कहना है कि उनका बेटा अलग है, लेकिन यही उसे खास बनाता है।
2 / 9
हालांकि एली बचपन से ही दूसरे बच्चों की तरह नहीं था।
3 / 9
एली बोल नहीं सकता। इसके अलावा वह घर का खाना भी नहीं खाता है। ना ही वह परिवार से बात करता है।
4 / 9
वह अपनी मां के हाथों का खाना खाने के बजाय फल और घास खाना पसंद करता है। एली की मां उसे भगवान का एक उपहार मानती है।
5 / 9
एली की मां की पांच संतान हुईं। उनमें से कोई भी जन्म के बाद ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहा। कई साल बाद एली का जन्म हुआ, जो बेहद विशेष था।
6 / 9
बचपन से ही एली को चीजों को समझने में कठिनाई होती थी। इसके चलते वह स्कूल नहीं जा सका। इसके अलावा वह ग्रामीणों के साथ घुलता-मिलता नहीं था।
7 / 9
गाँव वाले एली को बंदर कहते हैं, जबकि हमउम्र के बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं।
8 / 9
एली की मां का कहना है कि इसमें उसके बेटे का कोई दोष नहीं है। वह दुनियादारी नहीं समझता। वह बहुत भोला है।
9 / 9
गांव वालों के मुताबिक एली उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ता है। वह कभी भी जंगल भाग जाता है, जिसके बाद उसे पकड़कर घर वापस लाया जाता है। एली की इन हरकतों की वजह से मां को हमेशा उस पर नजर रखनी पड़ती है।
टॅग्स :ओएमजीमोगली (फिल्म)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल