जब पुल के नीचे फंस गया ऐतिहासिक प्लेन, नजारा देखने के लिए जुटी भीड़, देखिए वायरल तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 26, 2019 11:34 AM2019-12-26T11:34:44+5:302019-12-26T11:34:44+5:30

Next

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनको देखकर लोग हैरान हैं। तस्वीरों में हवा में उड़ने वाला प्लेन एक पुल के नीचे फंसा नजर आ रहा है।

तस्वीर पश्चिम बंगाल की है जहां एक प्लेन ब्रिज के नीचे फंसा हुआ दिख रहा है। इस फंसे हुए प्लेन को देखने के लिए भीड़ जम गई।

कभी खुद हवा में उड़ने वाला प्लेन ट्रक पर सवार था यह प्लेन इंडिया पोस्ट का था।

घटना शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर पाश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर शहर की है जहां प्लेन फंस गया था।

सूत्रों के मुताबिक साल 2007 में इस विमान की सेवा शुरू की गई थी और पिछले साल इसे सेवा से हटा लिया गया।

सेवा समाप्त होने के बाद प्लेन को ट्रक पर लादकर किसी दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था।

ट्रक ड्राइवर को पुल की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा सका जिसके चलते प्लेन पुल के ऊपरी हिस्से में फंस गया।