1 / 6 आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही खतरनाक पुल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने रोमांचक अनुभव के लिए दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इस पुल पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है मगर फिर भी लोग इस अनुभव को महसूस करने यहां जरूर जाते हैं। 2 / 6रस्सी के साहारे बना ये पुल कुजको गांव को पेरू से जोड़ता है। इस पुल को बनाने के लिए आदिवासियों ने पारंपरिक तरीके को अपनाया है। जंगली घास की रस्सी पर बने इस पुल की ब्रिज 120 फिट लंबा है। खास बात ये है कि इस ब्रिज को लभगभ हर साल बनाया जाता है। हवा में झूलते हुए इस पुल ने 500 साल से गांव को पेरू शहर से जोड़ कर रखा है। 3 / 6चीन को अपने अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और तरह-तरह की तकनीक के लिए जाना जाता है। इसी का इस्तेमाल करके बनाए गए चीन के इस ब्रिज को खतरनाक ब्रिज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। 1230 फुट ऊंचा और 984 फुट लंबे इस ब्रिज को दुनिया का सबेस ऊंचा ब्रिज भी कहा जाता है।4 / 6दो शहरों को जोड़ता हुआ पुल तो आपने देखा होगा मगर नार्थ आयरलैंड में एक ऐसा कृत्रिम पुल भी है जो दो पहाड़ो को मिलाता है। जमीन से 100 फुट ऊपर बने रस्सी के इस पुल पर चलने में सबसे रोमांचक तब होता है जब हवा में झूलता हुआ ये पुल ऊपर खुले आसमान और नीचे पानी का दृश्य दिखाता है। 5 / 6इसे पुराने ब्रिज की लिस्ट में भी रखा जा सकता है। इस ब्रिज का निर्माण 1889 में कनाडा में किया गया था। नदी को पार करने के लिए बनाये गए इस पुल की ऊंचाई 230 फुट और 460 फुट लंबी है। इसे पार करने में सबसे ज्यादा रोमांच तब आता है जब पुल के सहारे आप जंगलों के बीच से होकर आप निकलते हैं।6 / 6स्विजरलैंड की हसीन वादियों और बर्फ के बीच एक ऐसा रोमांचक पुल भी है जो दो पहाड़ियों को मिलाता है। इसे यूरोप का सबसे ऊंचा पुल भी कहा जाता है। बर्फ से घिरे इस पुल को पार करना अपने आप में रोमांचक अनुभव देता है।