20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर लगाई फांसी, सह-कलाकार शीजान खान गिरफ्तार

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 25, 2022 11:32 AM2022-12-25T11:32:51+5:302022-12-25T11:35:55+5:30

Next

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री की उम्र महज 20 साल थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

तुनिषा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर थीं, जहां उन्होंने आत्महत्या की। उनका शव सह-कलाकार शीजान खान के मेकअप रूम में मिला। (फोटो: इंस्टाग्राम)

तुनिषा की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए अली बाबा सीरियल के सह-कलाकार शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है। कहा जा रहा है कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान रिलेशनशिप में थे। (फोटो: इंस्टाग्राम)

समाचार एजेंसी एएनआइ ने बताया कि पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन आरोपों के बीच पुलिस ने देर रात शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

तुनिषा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत हिस्टोरिकल शो भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप से की थी. इसके अलावा उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूछवाला, शेर ए पंजाब: महाराज रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शोज में काम किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

तुनिषा ने टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अभिनय किया था, फिल्म 'फितूर' मे उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। फिल्म 'बार बार देखो' में भी उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इसके अलावा तुनिषा ने 'कहानी 2' में विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा की। उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दबंग 3' में कैमियो किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)