लाइव न्यूज़ :

मॉडल नेहा रावत को देवभूमि उत्तराखंड में किया गया सम्मानित .!

By संदीप दाहिमा | Updated: February 14, 2024 12:19 IST

Open in App
1 / 7
मॉडल व अभिनेत्री नेहा रावत को देवभूमि उत्तराखण्ड में सम्मानित किया गया है । नेहा रावत को यह सम्मान निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनन्द गिरी जी महाराज के द्वारा किया गया। (फोटो- इंस्टाग्राम)
2 / 7
नेहा रावत को यह सम्मान उनके द्वारा मॉडलिंग व अभिनय के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान को देखते हुए किया गया है। नेहा रावत को उनके कार्यक्षेत्र में असाधारण उपलब्द्धि के लिए सन 2023 का अहिल्याबाई होल्कर अवॉर्ड भी मिला है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
3 / 7
नेहा रावत इस सम्मान को पाकर बेहद खुश हैं और वो कहती हैं कि मूल रूप से उत्तराखण्ड की ही रहने वाली हैं , और यह सम्मान पाकर वे खुद को गौरवशाली मानती हैं । क्योंकि जब किसी कलाकार को उसके घर मे सम्मान मिलता है तो उसे अत्यधिक खुशी हासिल होती है । नेहा रावत आगे कहती हैं कि सिर्फ काम करने की लगन ही नहीं अपितु जुनून से होता है मॉडलिंग का सपना सच। (फोटो- इंस्टाग्राम)
4 / 7
मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली मॉडल नेहा रावत का मानना है कि 'शहर के हर कोने में लगने वाली होर्डिंग्स में चमकते, मुस्कुराते, अदाओं से लबरेज, बरबस अपनी ओर निगाह मोड़ने को मजबूर करते हसीन चेहरों को हर कोई देखता है, और चाहता है कि उसके पास भी वह चमक दमक हो। यकीनन उनकी तरह बनने का सपना बहुत से युवा देखते हैं और कोशिश करते हैं कि इन विज्ञापनों का उजाला उनसे होकर गुजरे। नेहा रावत वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर से HR Finance में MBA करने के बाद एक बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़ इस मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखी थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)
5 / 7
आज वे हिंदी फिल्म जगत में एक सफल मॉडल है। नेहा अपने मॉडलिंग के दौरान कैलेंडर, कैटलॉग, कमर्शियल कंवेंशंस, कॉरपोरेट, फैशन, फाइन आर्ट, फिटनेस, ग्लैमर, हेयर मॉडल्स, इंडस्ट्रियल, लाइफस्टाइल, प्रिंट, स्पोक्स मॉडल्स, स्टॉक फोटोग्राफी, स्विमसूट, कमर्शियल मॉडलिंग, रैंप मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियो और प्रोडक्ट प्रोमोशन आदि में सराहनीय कार्य लगातार कर रही हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)
6 / 7
नेहा रावत अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों में नाटकों में सक्रिय रूप से भाग लिया करती थीं। उन्होंने छोटे पर्दे के साथ कई नाट्य मंचन किया है और मॉडलिंग में भी बचपन से उनकी काफी रूचि रही है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
7 / 7
नेहा रावत का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी शहर के एक मध्यवर्गीय राजपूत परिवार में हुई है। उनके पिताजी श्री ज्योत सिंह रावत भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्स में कार्यरत है और मां श्रीमती चन्द्रकला रावत गृहणी है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :मॉडलउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब