29 साल के हुए जोधा अकबर फेम रजत टोकस, गर्लफ्रेंड से गुपचुप की थी शादी-देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 20, 2020 01:25 PM2020-07-20T13:25:27+5:302020-07-20T13:25:27+5:30

Next

टीवी शो 'जोधा अकबर'(2013-2015) फेम अकबर उर्फ रजत टोकस आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजत का जन्म 19 जुलाई 1991 को हुआ था।

उन्होंने अपना टीवी करियर सीरियल 'साई बाबा' से शुरू किया था, हालांकि सीरियल 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' से उन्हें पहचान मिली

रजत ने अपने शो से साबित किया है कि वे एक बेहतरीन और टैलेंटेड एक्टर हैं। सीरियल पृथ्वीराज चौहान को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि बाद में इसे जोड़कर एक फिल्म के रूप में भी प्रस्तुत किया गया।

एक समय था जब लड़कियां रजत टोकस की दीवानी हुआ करती थीं और उनके जन्मदिन पर उन्हें तोहफे और लेटर भेजा करती थीं। लेकिन रजत का दिल एक ही लड़की चुरा सकी जिसका नाम हैं सृष्टि नायर

रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड से साल 2015 में गुपचुप शादी रचाई थी।

रजत और सृष्टि ने 2 साल डेटिंग के बाद शादी की थी। दोनों की शादी 30 जनवरी 2015 में उदयपुर (राजस्थान) के जनाना महल में हुई थी

सृष्टि थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्हें राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर भी जाना जाता है