लाइव न्यूज़ :

Facebook के ये फीचर्स हैं बड़े काम के, जॉब्स से लेकर मौसम तक की मिलेगी खबर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 19, 2018 17:55 IST

Open in App
1 / 6
सोशल मीडिया फेसबुक का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। फेसबुक अपने यूजर्स को लुभाने के लिए लगातार नए-नए अपडेट जारी करता है। Facebook में कई ऐसे काम के फीचर्स मौजूद हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हम आपको फेसबुक पर मौजूद ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको जानने जरुरी है...
2 / 6
Blood Donations- फेसबुक में हाल ही में इस फीचर को जारी किया गया है। फेसबुक में यह फीचर सबसे काम का है। आपात स्थिति में अगर आपको ब्लड की जरूरत है तो फेसबुक के इस फीचर के जरिए आप ब्लड डोनर्स का पता लगा सकते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में खुद को जोड़ना चाहते हैं तो ऐप पर साइन अप करके ब्लड डोनर बन सकते हैं।
3 / 6
Save Post-अगर आप फेसबुक में कोई वीडियो या कोई पोस्ट पढ़ रहे हैं और अचानक कोई जरूरी काम आ जाए तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप उस लिंक को बाद में पढ़ने के लिए सेव करके रख सकते हैं। दोबारा उस वीडियो को देखने या पोस्ट को पढ़ने के लिए फेसबुक के सेव ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं।
4 / 6
Jobs on Facebook- फेसबुक में इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर अपनी लोकेशन के आसपास की जॉब्स को सर्च कर सकते हैं। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से फिल्टर लगाकर नौकरी ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको क्रिएट जॉब के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
5 / 6
Live Videos-फेसबुक के इस फीचर की मदद से आप किसी खास समय पर चल रहे लाइव विडियोज को एक जगह पर देख सकते हैं। यहां पर क्लिक करने से एक निश्चित समय पर जितने भी पेज या लोग लाइव वीडियो कर रहे होंगे, वे आपको दिख जाएंगे।
6 / 6
Weather- फेसबुक के जरिए आप शहर के मौसम के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं। वेदर फीचर में आपको अपनी लोकेशन के ताजा मौसम की जानकारी मिलती रहती है। अपनी वर्तमान लोकेशन पर मौसम कैसा है या फिर आनेवाले दिनों में कैसा होगा।
टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की