लाइव न्यूज़ :

आ गया ड्यूल स्क्रीन वाला सैमसंग का शानदार फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें तस्वीरों में इसके खास फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 21, 2019 17:50 IST

Open in App
1 / 9
सैमसंग ने बुधवार को सैन-फ्रांसिस्को में हुए एक इवेंट में कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold को लॉन्च कर दिया है।
2 / 9
Samsung Galaxy Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन दो स्क्रीन के साथ आएगा जिसमें 7.3 इंच डिस्प्ले के साथ तो दूसरी 4.6 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा।
3 / 9
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन में ब्रैंड न्यू इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले (Infinity Flex Display) का इस्तेमाल किया है। इसी मदद से आप स्मार्टफोन को मोड़ सकते हैं और आसानी से जेब में रख सकते हैं।
4 / 9
सैमसंग के मुताबिक, Galaxy Fold की कीमत 1,980 डॉलर ( लगभग 1,41,300 लाख रुपये) रखी गई है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट ग्रीन, ब्लू, सिल्वर और ब्लैक में खरीद सकते हैं।
5 / 9
स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (यूएफएस 3.0) है। Samsung Galaxy Fold में दो बैटरी दी गई हैं जिन्हें फोन के दो साइड में जगह मिली है। दोनों बैटरी की पावर मिलाकर 4,380 एमएएच है।
6 / 9
Samsung Galaxy Fold फोन थ्री-ऐप मल्टीटास्किंग की सहूलियत देगा। यानी, यूजर एक ही समय में तीन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
7 / 9
Samsung Galaxy Fold में कुल 6 कैमरे हैं जिसमें से तीन फोन के बैक पैनल में हैं और दो फ्रंट में। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं।
8 / 9
फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है।
9 / 9
कंपनी ने बताया कि गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन को 4G LTE और 5G वेरिएंट में बेचा जाएगा।
टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की