लाइव न्यूज़ :

MyJio App से इस तरह करें दूसरे Jio नंबर पर रिचार्ज, जानें स्टेप बाय स्टेप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 4, 2019 07:49 IST

Open in App
1 / 6
रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में आने के बाद से लगातार यूजर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। साथ ही जियो यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में ज्यादातर लोग जियो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। सिम को रिचार्ज कराने के लिए यूजर्स जियो ऐप MyJio का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, अगर आप दूसरे जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं और आपको रिचार्ज कराना होगा तो इसके लिए दुकान पर जाना पड़ता है।
2 / 6
ऐसे में कई बारआपको किसी दूसरे जियो नंबर पर रिचार्ज करना होता है लेकिन इसकी जानकारी आपको नहीं होती है कि माय जियो ऐप से कैसे दूसरे जियो नंबर पर रिचार्ज करें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि माय जियो ऐप से दूसरे जियो नंबर पर कैसे रिचार्ज करें।
3 / 6
सबसे पहले अपने फोन में माय जियो ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें। अब इसे अपने Jio नंबर से लॉगइन करें। इस प्रोसेस के बाद MyJio ऐप पर आपकी प्रोफाइल बन जाएगी और यहां आपको आपके नंबर के प्लान के बारे में दिखेगा।
4 / 6
अब अगर आप माय जियो ऐप से अपने किसी दूसरे जियो नंबर को रिचार्ज कराना चाहते हैं तो माय जियो ऐप के बायीं तरफ दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। यहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। अब उनमें से रिचार्ज के ऑप्शन पर क्लिक करें।
5 / 6
यहां आपको 4 ऑप्शन मिलेंगे जिनमें से आपको Recharge Other Number के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां आपको तीन और ऑप्शन मिलेंगे जिसमें मोबाइल एंड जियोफाई, जियोगीगाफाइबर और जियो लिंक मौजूद होंगे। इसमें से आपको मोबाइल एंड जियोफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है और नीचे उस मोबाइल नंबर को एंटर करना होगा जिस पर आपको रिचार्ज करना है।
6 / 6
अब नंबर एंटर करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक होगा। अब आपसे यहां पेमेंट ऑप्शन के बारे में पूछा जाएगा। यहां से आप इंटरनेट बैंकिंग, जियोमनी, पेटीएम, फोनपे, क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड के पेमेंट कर सकते हैं और इस तरह आप माय जियो ऐप से दूसरे का जियो नंबर रिचार्ज कर सकते हैं।
टॅग्स :रिलायंस जियोजियोरिचार्ज प्लानऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की