लाइव न्यूज़ :

Rashifal 2021: नए साल 2021 का राशिफल, जानिए किन राशियों पर राहु होंगे भारी, कैसा होगा न्यू ईयर

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2020 15:36 IST

Open in App
1 / 14
साल 2020 का समापन अगले कुछ दिनों में होने वाला है और सभी को नए साल का इंतजार है। नए साल का इंतजार इसलिए भी अहम है क्योंकि मौजूदा साल लगभग पूरी दुनिया के लिए कई चुनौतियां ले आया। कोरोना वायरस महामारी से इस दुनिया को सबसे अधिक प्रभावित किया। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आने वाला साल अलग और खुशियों से भरा होगा।
2 / 14
राशि के अनुसार नया साल किसके लिए लिए कैसा गुजरने वाला है, ये जानना भी अहम है। ऐसे में हम आपके लिए साल 2021 के लिए राशिफल लेकर आए हैं। आप इसकी मदद से एक अनुमान लगा सकेंगे कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहने वाला है।
3 / 14
मेष: सबसे पहले बाद बात मेष राशि की करते हैं। अगले पूरे साल यानी 2021 में राहु आपकी राशि में दूसरे भाव यानी धन के भाव में विरजमान रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। संपत्ति, प्रॉपर्टी, जमीन वगैरह की खरीद के लिए साल शुभ है। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिए भी साल अच्छा रहने वाला है।
4 / 14
वृषभ: 2021 में राहु आपकी ही राशि के प्रथम भाव में विरजमान होंगे। मृगशिरा नक्षत्र में राहु के होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी पर भीआंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी मामले में करीबी मित्र और परिवारजनों की बातों को सुनने के बाद अपने विवेक पर फैसला लें। दांपत्य जीवन में तनाव निरंतर रह सकता है। वैसे, 27 जनवरी के बाद हालात आपके लिए ठीक हो सकते हैं।
5 / 14
मिथुन: साल 2021 में राहु आपकी राशि के बारहवें भाव में होंगे। इससे आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। राहु के मृगशिरा नक्षत्र में शुरू में होने से धन हानि रहेगी। वैसे अगर विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में आने वाले नए साल में आपको सफलता मिल सकती है। कार्य-व्यापार में धन निवेश शुभ रहने की संभावना है।
6 / 14
कर्क: आपके एकादश भाव में राहु विराजमान होंगे। अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापारियों को अपने व्यापार में शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छे और रोमांटिक पल बिताने का मौका खूब मिलेगा। जातक के संतान पक्ष को भी सफलता मिलने के आसार हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी साल अच्छा होगा।
7 / 14
सिंह: साल 2021 में आपरे दशम भाव में राहु विराजमान हैं। नौकरी और व्यापार में कुछ परेशानियां आ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। जनवरी-2021 के बाद स्थिति में बेहतरी होगी हालांकि साल भर खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
8 / 14
कन्या: आपके नवम भाव में राहु होने से कुछ कष्ट हो सकता है। मान-सम्मान में भी कुछ कमी आ सकती है। पिता से तनाव संभव है। लंबी यात्राओं को टालना बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए साल मिलाजुला रहने वाला है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
9 / 14
तुला: इस राशि के अष्टम भाव में राहु विराजमान होंगे। समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ मानसिक तनाव भी रह सकता है। धन की कमी रहेगी और कई अन्य तरीके अपनाकर पैसे कमाने की कोशिश कर सकते हैं। राहु के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने के बाद स्थिति और बिगड़ सकती है। इसलिए धैर्य और सावधानी से काम लें।
10 / 14
वृश्चिक: राहु आपके सप्तम भाव में विराजमान होंगे। धन के लेन-देन में सावधानी बरतना चाहिए। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। व्यापार के लिए साल अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी अच्छी यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।
11 / 14
धनु: राहु षष्ठम भाव में विराजमान रहेंगे। उम्मीद से थोड़ा कम लेकिन बेहतर परिणाम मिलेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है।
12 / 14
मकर: राहु पंचम भाव में होंगे। इससे कष्ट संभव है। घर, परिवार और प्रेम आदि के मामले में परेशान रह सकते हैं। आमदनी में वैसे बढ़ोतरी होगी और आर्थिक तंगी दूर होगी। शिक्षा में बाधा हो सकती है।
13 / 14
कुंभ: साल-2021 की शुरुआत में पारिवारिक सुख में कमी आएगी। तनाव भी होगा। साल के उतर्राध में कार्यक्षेत्र में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
14 / 14
मीन: इस साल तृतीय भाव में राहु विराजमान होंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का अवसर आने वाले नए साल में मिल सकता है। प्रेम के जीवन में भी अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।
टॅग्स :न्यू ईयरराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग