Surya Grahan 2023: अक्टूबर में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी

By रुस्तम राणा | Published: September 15, 2023 04:47 PM2023-09-15T16:47:22+5:302023-09-15T16:47:22+5:30

Next

अक्टूबर माह में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक मान्य होगा। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह वलयाकार होगा।

सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे शुरू होकर मध्यरात्रि 2:25 बजे खत्म होगा।

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका में नजर आएगा। इसे मुख्य रूप से पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण में ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और इस दौरान पूजा पाठ करने की मनाही होती है। यहां तक कि मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं।

ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए। मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।