लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण पर इस बार बन रहा है गुरु चंडाल योग, इन पांच राशि वालों को बचने की है जरूरत

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2020 14:11 IST

Open in App
1 / 10
Solar Eclipse 2020: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने जा रहा है। ये ग्रहण मिथुन लग्न में और वृश्चिक राशि में होगा। ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, शुक्र, और केतु यानी पांच ग्रह मौजूद होंगे। इसलिए ये ग्रहण खास हो गया है।
2 / 10
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर की शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ये एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा और रात्रि में सूर्य ग्रहण होने के कारण सूतक भी नहीं लगेगा।
3 / 10
हालांकि, इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर होगा। एक और खास बात ये भी है कि इस सूर्य ग्रहण के दौरान गुरु चंडाल योग भी बन रहा है। राहु की दृष्टि बृहस्पति पर रहेगी। मकर राशि में बृहस्पति शनि के साथ विराजमान है।
4 / 10
दरअसल, जिन लोगों की जन्म कुंडली में पहले से ही गुरु चंडाल योग है उन्हें और भी सावधान रहने की जरूरत है। दिसंबर से अप्रैल तक आपके जीवन में उथल पुथल की स्थिति बनी रह सकती है। दुनिया में भी इसका असर नजर आएगा।
5 / 10
शीर्ष या बड़े पदों पर बैठे व्यक्तियों को यह सूर्य ग्रहण खास तौर पर प्रभावित कर सकता है। कमजोर लोगों को धोखा देने, उन्हें दबाने और अधिकारों का गलत प्रयोग करने वालों को शनि दंड दे सकते हैं। आईए आपको बताते हैं उन पांच राशियों के बारे में जिन्हें इस ग्रहण से खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है।
6 / 10
मेष जातकों को आने वाले दिनों में सफलता के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। स्थिति प्रतिकूल है। सावधानी से हर कार्य को करें और धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
7 / 10
वृषभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में नुकसान की आशंका बन रही है। इसलिए व्यापार और अपने कार्यों को लकर सावधान रहें। बड़ा निवेश अभी करने से बचें या फिर बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने का फैसला लें।
8 / 10
सिंह राशि के जातकों को भी सावधान करने की जरूरत है। वित्तीय स्थिरता के संबंध में कोई भी कठोर निर्णय लेने बचें। निवेश को लेकर लापरवाही नहीं बरतें। सामाजिक जीवन में अपयश की आशंका है। किसी गैरजरूरी विवाद में खुद को नहीं उलझाएं।
9 / 10
तुला राशि वालों को खासकर वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें। किसी बड़ी मुसीबत का भी सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और पारिवारिक विवाद से पाला नहीं पड़े, इसलिए सोच-समझकर कुछ भी बोलें।
10 / 10
वृश्चिक जातकों को विवाद से बचना चाहिए। परिजनों के बीच मतभेद हो सकता है। खर्च में इजाफे से परेशानी बढ़ेगी। नेत्र संबंधी विकार हो सकता है।
टॅग्स :सूर्य ग्रहणराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग