लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2020: वृश्चिक राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, 5 ग्रह होंगे एक साथ, जानिए किन 5 राशियों के लिए होगा सबसे शुभ

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2020 14:45 IST

Open in App
1 / 10
इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने जा रहा है। ये इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण भी होगा। ये एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ऐसे में मान्यताओं के अनुसार सूतक काल नहीं माना जाएगा।
2 / 10
14 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मिथुन लग्न में होगा। साथ ही यह ग्रहण वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। एक खास बात ये भी है कि ग्रहण में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, शुक्र, सूर्य और केतु भी मौजूद रहेंगे। इसके मायने ये हुए कि वृश्चिक राशि में 5 ग्रहों की मौजूदगी होगी।
3 / 10
ज्योतिष गणना के अनुसार 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण के दिन अगहन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि होगी। भारत में सूर्य ग्रहण के समय शाम ढल चुकी होगी। इसलिए इसे नहीं देखा जा सकेगा।
4 / 10
हालांकि, सूर्य ग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर जरूर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण शाम 7 बजकर 3 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन मध्यरात्रि में 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
5 / 10
सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। वैसे किन जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ होगा, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
6 / 10
मिथुन राशि से सूर्य ग्रहण 6वें स्थान पर लगने जा रहा है। ऐसे में शत्रु पर आज विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे। धैर्य रखें, समस्या भी सुलझेंगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और नुकसान नहीं होने की संभावना है।
7 / 10
कर्क राशि के जातकों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। सूर्य ग्रहण आपकी राशि के 5वें स्थान पर लगने जा रहा है। लव लाइफ हालांकि कुछ प्रभावित हो सकती है। अतीत की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक तौर पर आने वाला दिन आपके लिए शुभ है।
8 / 10
कन्या राशि से तीसरे स्थान पर ये सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए आने वाले दिन बहुत अच्छे रहेंगे। व्यवसाय में भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। भावुकता पर संयम रखें।
9 / 10
सूर्य ग्रहण कुंभ राशि से 10वें स्थान पर लगने जा रहा है। अच्छी खबर सुनने को जल्द मिल सकती है। काम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए भी आने वाले दिन शुभ है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। नए प्रोजेक्ट को फिलहाल टालना बेहतर होगा।
10 / 10
सूर्य ग्रहण मीन राशि से नौवें स्थान पर लग रहा है। पिता के सेहत को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कुछ और परेशानियां आएंगे लेकिन आसानी से आप उनसे पार पा लेंगे। मेहनत कुछ ज्यादा करना पड़ सकता है लेकिन सफलता भी आपके साथ-साथ है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।
टॅग्स :सूर्य ग्रहणराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग