लाइव न्यूज़ :

Shani Gochar 2023: नए साल की शुरुआत में इन 4 राशिवालों की पलटेगी किस्मत, 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2022 14:10 IST

Open in App
1 / 6
Shani Gochar 2023: शनि ग्रह 17 जनवरी 2023 में 30 साल बाद मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि के जातकों को फायदा होगा, तो वहीं कुछ राशि के जातकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। शनि ग्रह का गोचर ढाई बर्ष का होता है। जबकि साढ़े सात साल की इसकी महादशा होती है, जिसे शनि की साढ़े साती कहते हैं।
2 / 6
नए साल में जैसे ही शनि ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। जबकि मीन राशि के जातकों की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। जबकि मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि ढैय्या से छुटकारा मिलेगा, तो वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों की शनि ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी जो ढाई वर्ष बाद समाप्त होगी। शनि गोचर 2023 के प्रभाव से चार राशि के लोगों को जमकर फायदा होने की संभावना है, ये राशियां इस प्रकार हैं-
3 / 6
वृषभ - शनि का गोचर आपकी कुंडली में दशम यानी आपके कर्म भाव में होगा। इसके प्रभाव से आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। कई समय से चली आ रही परेशानियों से भी आपको छुटकारा मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा और विदेश गमन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।
4 / 6
मिथुन - शनि का गोचर आपके भाग्य भाव में होगा, जिससे आपकी किस्मत के पलटने की संभावना गहरी होगी। आपको शनि ढैय्या से भी छुटकारा मिलेगा। नौकरी व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नवम भाव से शनि की लाभ और शत्रु के अलावा तीसरे भाव में होने से आपका भाग्योदय होगा।
5 / 6
तुला - नए साल में आपको शनि ढैय्या से छुटकारा मिलेगा। शनि का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। इस अवधि में आपको कई क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। साझेदारी में किया गया कार्य आपके लिए अधिक फलदायी होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक उसमें सफलता अर्जित करेंगे। संतान पक्ष से भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
6 / 6
धनु - आपको नए साल में पुरानी समस्याओं छुटकारा मिलेगा। शनि ग्रह का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस भाव से शनिदेव आपके पंचम, नवम और 12वें भाव में दृष्टि रखेंगे। आर्थिक मोर्चे में आप सफलता अर्जित करेंगे। नौकरी-व्यापार में भी आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
टॅग्स :राशिफल 2023ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स