लाइव न्यूज़ :

शनि गोचर 2023: नए साल की शुरुआत में शनि ग्रह बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों को करेगा मालामाल!

By रुस्तम राणा | Updated: December 1, 2022 10:13 IST

Open in App
1 / 5
Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह नए साल की शुरुआत में परिवर्तन करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ पड़ेगा। साल 2023 में 17 जनवरी को शनि ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में कुछ राशिवालों पर शनि की महादशा या साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी, जिससे उनकी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शनि ग्रह के अपनी स्वराशि कुंभ में आने से चार राशि के जातकों को जमकर लाभ होने वाला है। ये राशियां इस प्रकार हैं -
2 / 5
नए साल में शनि के कुंभ राशि में आने से वृषभ राशि के जातकों की बल्ले बल्ले होने वाली है। शनि आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे। यह भाव आपका कर्म भाव है। शनि के इस भाव में आने से आपको कार्य क्षेत्र में जमकर फायदा होने वाला है। 17 जनवरी से आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आप हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आर्थिक क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
3 / 5
नए साल में मिथुन राशिवालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। नए साल के पहले माह से आपका भाग्योदय होने वाला है। नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने वाली है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। परिवार में चल रही अनबन भी दूर हो सकती है। आपको ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।
4 / 5
तुला राशि के जातकों को नए साल में शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा। आपकी परेशानियां खत्म होंगी। समाज में आपका नाम रौशन होगा। आप अपने पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल बिठाकर चलेंगे। आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। पाटर्नरशिप के लिए भी समय अनुकूल होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए लाभ अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन भी एक नया मोड़ लेगा।
5 / 5
धनु राशिवालों को मानसिक और शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा। पिछले साढ़े सात साल से चली आ रही शनि की साढ़े साती से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। शनि की लंबे समय से रुकी हुई कृपा अब आपको प्राप्त होने वाली है। नौकरी में आप पदोन्नत हो सकते हैं।
टॅग्स :राशिफल 2023ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग