लाइव न्यूज़ :

Rashifal 2022: नए साल में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सपने होंगे साकार, जानें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: November 26, 2021 13:33 IST

Open in App
1 / 7
वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आने वाला नया साल कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद ही शानदार गुजरने वाला है। नए साल में इन राशियों के जातकों को विविध क्षेत्रों में कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। इनके सपनों के साकार होंगे। करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि नए साल में कुछ राशियों को सामान्य परिणाम भी प्राप्त होंगे। बहरहाल जानते हैं साल 2022 किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।
2 / 7
वृषभ राशिफल 2022: नया वर्ष इस राशि के जातकों के अच्छा साबित होगा। इस वर्ष करियर में तरक्की के काफी ज्यादा मौके मिलेंगे। बस आपको इन अवसरों का पूरा फायदा उठाना होगा। इस वर्ष वृद्धि के कारक ग्रह गुरु आपके दशम भाव में अधिक समय तक विराजमान होंगे, जो आपके करियर व्यापार में वृद्धि करेंगे। व्यापारियों को भी इस वर्ष फायदा होगा। ब्यूटी प्रोडक्ट्स, अभिनय, कला, संगीत आदि से जुड़े जातकों के लिए नया साल बेहद शानदार साबित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत और अंत दोनों ही आपके करियर पक्ष के लिए अनुकूल हैं। इस साल धन-संपत्ति में इजाफा करने की कोशिश करेंगे।
3 / 7
सिंह राशिफल 2022: नया वर्ष सिंह राशि वालों के लिए कई तरह के शुभ संकेत दे रहा है। यह वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। करियर और व्यापार के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नए साल में नए अवसर आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाएंगे। इन अवसरों को हाथ से जानें न दें। करियर में उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ सकते हैं। घर में नए वर्ष में खुशियां आएंगी। जहां तक सेहत का सवाल है तो नए वर्ष में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
4 / 7
तुला राशिफल 2022: आने वाला तुला राशि के जातकों के लिए कई शुभ अवसर लेकर आ सकता है। इस वर्ष आपको अपने जीवन की बड़ी सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। किसी अच्छी जगह पर नौकरी मिलेगी, जहां आपकी सैलरी में भारी वृद्धि होगी। व्यापार में के नजरिए नया वर्ष शुभ संकेत कर रहा है। नए साल में आपकी आर्थिक संपत्ति में इजाफा होगा। इस वर्ष आपकी लव लाइफ काफी खास होने वाली है, साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी झुटकारा मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन इन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
5 / 7
वृश्चिक राशिफल 2022: वश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 काफी शुभ संकेत दे रहा है। इस साल आप करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी ड्रीम जॉब मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस वर्ष नौकरी मिलने की संभावना है। करियर व्यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे और इन्हें भुनाने में भी आप सफल होंगे। इस सालसितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। सेहत में बढ़िया रहेगी। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। जीवनसाथी से नए वर्ष में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
6 / 7
मकर राशिफल 2022 : नए वर्ष में मकर राशिवालों को शानदार परिणाम मिलेंगे। वर्ष 2022 आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। ये इस साल भी सफलता के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगे। आने साल साल में आपके सितारे बुलंद रहेंगे और भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आप नए वर्ष में गाड़ी या फिर घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो मुमकिन है कि आपका ये सपना पूरा हो जाए। हालांकि बेशक आपको इसलिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
7 / 7
कुंभ राशिफल 2022: जिस नई उम्मीद के साथ आप अपने नए वर्ष की शुरूआत करेंगे। उसी तरह के सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। जीवन के कई क्षेत्रों में आपको कामयाबी हासिल होगी। इस राशि के जातक जब भाग्य की बात आती है, तो धनलाभ की उम्मीद करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हमेशा धनलाभ ही हो। लेकिन नए साल में आपके जीवन को एक नया टरनिंग प्वाइंट मिलेगा। यदि आप अपने प्रेम जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं, तो उम्मीद करें कि 2022 आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। इस साल इनको कड़ी मेहनत का फल भी मिलेगा।
टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग