लाइव न्यूज़ :

राशिफल 2023: नए साल में केतु की चाल से पलटेगी इन 4 राशिवालों की किस्मत, मिलेगा उम्मीद से भी ज्यादा

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2022 14:17 IST

Open in App
1 / 5
Ketu Gochar 2023: नया साल 2023 आपके जीवन में कुछ दस्तक देने को तैयार है। आने वाले नए साल में आपको किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे, ये आपके ग्रह नक्षत्र की परिस्थिति पर निर्भर है। ग्रहों की शुभ चाल आपको शुभ तो अशुभ चाल से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। केतु ग्रह नए साल में अपनी राशि बदलेगा, जिसके कारण सभी राशियों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। राहु-केतु ग्रह हमेशा अन्य ग्रहों की अपेक्षा विपरीत चाल चलते हैं। अक्टूबर 2023 में केतु ग्रह तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। केतु के राशि परिवर्तन से 4 राशियों को अचानक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। ये राशियां इस प्रकार हैं-
2 / 5
वृषभ राशि के जातकों का कार्य-व्यापार नए साल में बढ़ेगा। केतु गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ होगा। आप अपने पुरुषार्थ के बल पर कामयाबी की राह बनाएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी प्रमोशन मिलेगा। केतु गोचर के प्रभाव से आपको करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।
3 / 5
सिंह राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर वरदान साबित हो सकता है। आपको हर क्षेत्र में शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। नए साल में इस ग्रह के प्रभाव से आपको मनचाहा परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। यदि इस साल आपके कार्य अधूरे रह गए हैं तो नए साल में वे कार्य आपके पूर्ण हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको इंतजार भी करना पड़ सकता है।
4 / 5
केतु के गोचर से धनु राशि के जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। नए साल में आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। नए साल में आप कोई वाहन अथवा भूमि आदि खरीदकर अपनी प्रॉपर्टी में इजाफा कर सकते हैं। नए साल में केतु के प्रभाव से आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। ये ग्रह समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा।
5 / 5
मकर राशिवालों के लिए केतु ग्रह नए साल में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। नए साल के अंत में आपके लिए विदेश गमन के योग बनेंगे। आप पहले की अपेक्षा अधिक परिश्रमी बनेंगे और निश्चित रूप से आपको इसका बेहद अच्छा लाभ मिलेगा। केतु ग्रह आपको आर्थिक क्षेत्र में भी मालामाल करेगा।
टॅग्स :राशिफल 2023ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग