Grahan 2023: अक्टूबर में रहेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया, जानें तारीख, समय और ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी

By रुस्तम राणा | Published: October 1, 2023 02:06 PM2023-10-01T14:06:32+5:302023-10-01T14:06:32+5:30

Next

अक्टूबर माह में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह वलयाकार होगा।

सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे शुरू होकर मध्यरात्रि 2:25 बजे खत्म होगा।

सूर्य ग्रहण के 15 दिन के पश्चात् चंद्र ग्रहण भी लगेगा जो 29 अक्टूबर, रविवार 1:06 एएम से दिखना शुरू होगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा। भारत में दिखाई देने के कारण चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका में नजर आएगा। इसे मुख्य रूप से पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा।

वहीं चंद्र ग्रहण भारत भारत के साथ-साथ यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा, पेसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका से चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण में ग्रहण से 12 घंटे पूर्व और चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और इस दौरान पूजा पाठ करने की मनाही होती है। यहां तक कि मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं।