लाइव न्यूज़ :

Financial Horoscope 2024 Hindi: जानिए नए साल में कैसे रहने वाली है आपकी आर्थिक स्थिति

By रुस्तम राणा | Updated: January 2, 2024 19:37 IST

Open in App
1 / 13
आर्थिक राशिफल 2024: नया साल प्रारंभ हो चुका है और नए साल को लेकर जातकों को अपने भविष्य को जानने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में हम लेकर आए हैं आपके लिए आर्थिक राशिफल 2024, जिसके जरिए आप अपना आर्थिक पक्ष जान सकते हैं।
2 / 13
मेष राशिफल 2024- इस वर्ष भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से संपन्नता बढ़ने के साथ ही बड़े लाभ प्राप्त होंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नए निवेश सुविचार कर करें, अगस्त से दिसंबर के मध्य अन्य स्रोतों से धन आगमन होगा। भूमि भवन, वाहन क्रय करेंगे।
3 / 13
वृषभ राशिफल 2024- इस वर्ष वर्ष शनिदेव की कृपा से उत्तम धन लाभ होकर आर्थिक स्तर पर मजबूत रहेंगे। कर्ज के लेनदेन में सावधानी बरतें। 1 जुलाई से पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। नए भूमि भवन वाहन का क्रय करेंगे। अक्टूबर से दिसंबर तक अनेक स्रोतों से आय प्राप्त होगी।
4 / 13
मिथुन राशिफल 2024- शनि की तीसरी दृष्टि आय भाव में होने से अनेक स्रोतों से अच्छी आई होगी। साथ ही बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नवंबर के बाद पुराना डूबा हुआ पैसा मिलेगा। एकादश भाव का गुरु 1 मई के पहले बढ़े आर्थिक लाभ देगा। मई के महीने से पूरे वर्ष अचानक अकारण व्यय होगा। इस वर्ष में पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है।
5 / 13
कर्क राशिफल 2024- वित्तीय स्थिति इस वर्ष अच्छी रहेगी। आय तो बहुत अच्छी होगी परंतु व्यय भी बड़ा हुआ रहेगा। इस कारण आर्थिक स्थिति में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा कज़र् बढ़ जाएगा। 1 मई के बाद एकादश भाव के गुरु पुराना रुका हुआ धन और नौकरी में उन्नति देंगे।
6 / 13
सिंह राशिफल 2024- उत्तम लाभ, धन संबंधित कार्यों में प्रगति, बुद्धिमानी से संचित कोष में वृद्धि करेंगे। इस वर्ष व्यय बहुत बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक स्थिति में संतुलन आवश्यक है। पैतृक संपत्ति के कारण मन में चिंता रहेगी। 1 मई से चतुर्थ स्थान पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि भूमि भवन के सुख में वृद्धि करेंगे।
7 / 13
कन्या राशिफल 2024- आय-व्यय में संतुलन आवश्यक है क्योंकि इस वर्ष अकस्मात अवांछित व्यय अधिक होंगे। कर्ज लेने से बचें। वित्तीय लेनदेन में पूर्ण सावधानी रखें, कीमती सामान खो सकता है। 1 मई के बाद नौकरी व्यापार में प्रमोशन और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
8 / 13
तुला राशिफल 2024- आर्थिक स्थिति- एक से अधिक स्रोत से धन प्राप्ति अर्थात उत्तम धनागमन होगा बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। पूर्व में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।
9 / 13
वृश्चिक राशिफल 2024- उत्तम धन लाभ एक से अधिक स्रोत से धन प्राप्ति, गुरु की दृष्टि धन भाव पर होने से बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। ससुराल या जीवन साथी से भी धन प्राप्ति संभव।
10 / 13
धनु राशिफल 2024- भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक से अधिक स्रोत से धन प्राप्ति होने के साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अधिकांश आर्थिक निर्णय पक्ष में सही प्रमाणित होंगे। भूमि भवन वाहन क्रय करेंगे।
11 / 13
मकर राशिफल 2024- राशि स्वामी शनि लग्नेश स्वराशि के द्वितीय धन भाव में स्थित होकर एकादश लाभ भाव को देख रहे हैं। इससे एक से अधिक स्रोतों से धन आगमन होगा। स्थायी धन प्राप्त होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा, साथ ही भूमि भवन वाहन भौतिक सुख के अनेक साधन भी क्रय करेंगे।
12 / 13
कुंभ राशिफल 2024- 31 अप्रैल तक बृहस्पति तीसरे स्थान पर रहकर सप्तम भाव पर दृष्टि रखेंगे। इसके प्रभाव से आय के अच्छे साधन उपलब्ध होकर वित्तीय रूप से मजबूत रहेंगे। 1 मई के बाद चतुर्थ भाव के बृहस्पति पैतृक या पूर्व निवेशित संपति का लाभ देंगे। अष्टम भाव को देखने से अकस्मात अनापेक्षित अवांछित रूप से धन व्यय होगा। आय-व्यय का संतुलन आवश्यक है, अन्यथा कज़र्दार हो जाएंगे।
13 / 13
मीन राशिफल 2024-वित्तीय व्यवस्था मिश्रित रहेगी। आय के साथ अनअपेक्षित अकस्मात व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। 31 अप्रैल तक बृहस्पति के धन भाव में रहने से आय अच्छी होगी, जबकि 1 मई से बृहस्पति तीसरे भाव में गोचर करके सप्तम नवम और एकादश भाव को देखेंगे, जिससे एक से अधिक स्रोत से धन आगमन होगा। फरवरी से मार्च के महीने में अचानक पूर्व के निवेश या अनअपेक्षित धन लाभ होगा।
टॅग्स :राशिफल 2024ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग