लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan Rashifal: तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2023 16:15 IST

Open in App
1 / 13
Chandra Grahan Rashifal: साल का पहला चंद्र ग्रहण बैसाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) पर 5 मई, शुक्रवार को रात्रि 8:45 मिनट पर लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण एक अशुभ समय काल होता है। इसलिए इस दिन शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव -
2 / 13
मेष - वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। पार्टनरशिप के कार्य में घाटा होने की संभावना है। सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे।
3 / 13
वृषभ - इस समय आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।
4 / 13
मिथुन - संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम जीवन में प्रियतम से साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
5 / 13
कर्क - आपके सुखों में कमी आ सकती है। इस अवधि में अपनी माता जी की सेहत का ख्याल रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी काम अटक सकते हैं। आय प्राप्ति के साधन कम हो सकते हैं।
6 / 13
सिंह - आपके छोटे भाई-बहनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका साहस और पराक्रम थोड़ा कमजोर नजर आएगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि ले सकते हैं।
7 / 13
कन्या - घर-परिवार में कोई अनुष्ठान हो सकता है। आय प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। आपको इस अवधि में अपनी वाणी में संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भागा-दौड़ी अधिक रहेगी। परिश्रम की बजाय बौद्धिक कार्यों में वस्त रहेंगे।
8 / 13
तुला - आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक भाव आ सकते हैं। आपका रहन-सहन कष्टमय हो स सकता है। खाँसी-जुकाम से अथवा किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
9 / 13
वृश्चिक - आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। विदेशगमन की राह आसान होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
10 / 13
धनु - आपकी आर्थिक क्षेत्र में नुकसान होने की संभावना है। आत्म-विश्वास में कमी महसूस करेंगे। पैसों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। सट्टे-बाजार और शेयर मार्केट पर संभव हो तो निवेश न करें।
11 / 13
मकर - कार्यक्षेत्र में मिश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। कारोबार में मनमुताबिक मुनाफा नहीं होगा। नुकसान होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
12 / 13
कुंभ - आपको अपने सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। भाग्य कमजोर रहेगा। अपनी भावनाओं को काबू में करना होगा। अति उत्तेजना से बचें। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे।
13 / 13
मीन - आपको इस दौरान शासन-सत्ता का पूर्ण लाभ मिल सकता है। अध्यात्मिक विषयों पर रुचि बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाएं। खर्चे बढ़ने की संभावना है।
टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्रपूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी

पूजा पाठPanchang 02 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 02 December 2025: आज जॉब में तरक्की, व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना

पूजा पाठMargashirsha Purnima 2025 Date: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व