लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan Rashifal: कार्तिक पूर्णिमा पर 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

By विनीत कुमार | Updated: November 29, 2020 10:55 IST

Open in App
1 / 13
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र और सूर्य ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं। हालांकि, 30 नवंबर को लगने जा रहा ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगेगा। ऐसे में विभिन्न राशियों पर इसका क्या असर होगा, जानिए
2 / 13
ये चंद्रगहण वृषभ राशि में लगेगा। इस लिहाज से चंद्रग्रहण मेष से दूसरे स्थान की राशि में लगेगा। इसलिए आपको कुछ सतर्क रहने की जरूरत है। मन विचलित रह सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम जरूरी है। ज्यादा तर्क-वितर्क में खुद को नहीं उलझाएं। आर्थिक मजबूती मिलेगी पर स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
3 / 13
चंद्रग्रहण 30 नवंबर को आपकी ही राशि में लगने जा रहा है। इसलिए अपने व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतें। अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से बचें। कोई नई शुरुआत करेंगे तो सफलता के आसार हैं। मेहनत जारी रखें। अच्छा फल मिलेगा।
4 / 13
चंद्रग्रहण आपकी राशि के 12वें भाव में लग रहा है। वित्तीय परिस्थिति को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। ज्यादा खर्च से बचें। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें और विवाद से बचें। यात्रा में सावधानी बरतें। बड़े-बुजुर्ग की सलाह काम आ सकती है।
5 / 13
चंद्रग्रहण आपकी राशि के 11वें स्थान पर लग रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सफलता के आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की उम्मीद है। सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। खर्च भी बढ़ेगा।
6 / 13
सिंह राशि वाले उर्जावान महसूस करेंगे। व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। परिवार के साथ रिश्तों में और बेहतरी आएगी। खर्च बढ़ने की भी उम्मीद है। पिता के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
7 / 13
ये चंद्रग्रहण आपकी राशि के नौवें स्थान में लग रहा है। अध्यात्म की ओर मन बढ़ेगा। मंदिर या किसी पवित्र स्थान की यात्रा का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। मन प्रसन्न और खुश रहेगा।
8 / 13
आपको आने वाले दिनों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए खर्च को लेकर सावधानी बरतें। करियर में नया मोड़ आपके लिए सुखद होगा लेकिन परिवार में तनाव बढ़ने की भी आशंका है। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है।
9 / 13
चंद्रग्रहण आपकी राशि के सातवें स्थान पर लग रहा है। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में भी वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूर बरतें। आय में वृद्धि होगी।
10 / 13
आपके लिए आने वाले दिन मेहनत से भरे हैं। साथ ही सफलता के नए द्वार भी खुलेंगे। रिश्तों में विवाद से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नए व्यवसाय की ओर से कदम बढ़ा सकते हैं। इसमें सफलता की उम्मीद है।
11 / 13
मकर जातकों के लिए चंद्रग्रहण राशि के पांचवें स्थान पर लग रहा है। मिलाजुला कर समय अच्छा रहने वाला है। पेशेवर जिंदगी में नई सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। छात्रों के लिए मेहनत का समय है। परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
12 / 13
इस राशि के जातक मां के स्वास्थ्य को लेकर जारी तनाव से आने वाले समय में मुक्ति पा सकते हैं। चंद्रग्रहण आपकी राशि के चौथे स्थान पर लग रहा है। संपत्ति विवाद सुलझने के आसार हैं। नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। नया घर खरीदने या पुराने घर के नवीनकरण को लेकर फैसला ले सकते हैं। आने वाले दिनों में मेहनत बढ़ेगी।
13 / 13
कार्यक्षेत्र में आने वाले दिन नई उर्जा और जिम्मेदारियों से भरे हैं। नई सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मानसिक तनाव कुछ बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पड़ोसियों या भाई-बहनों के साथ विवाद सुलझेंगे।
टॅग्स :चन्द्रग्रहणराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय