लाइव न्यूज़ :

Budh Kark Rashi Mein Gochar: वक्री बुध कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, कन्या, तुला समेत इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: August 20, 2024 16:31 IST

Open in App
1 / 6
Vakri Budh Kark Rashi Mein Gochar: बुध ग्रह वक्री अवस्था में अगस्त 22 (बृहस्पतिवार) को सुबह 06 बजकर 22 मिनट में कर्क राशि में गोचर करेंगे। जबकि इसी महीने यानी 29 अगस्त (गुरुवार) को रात्रि 02 बजकर 43 मिनट पर मार्गी होंगे। वक्री बुध का कर्क राशि में गोचर कन्या तुला समेत छह राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है। गोचर के प्रभाव से इन्हें नौकरी व कारोबार में जबरदस्त सफलता भी मिलेगी। आइए जानते हैं बुध की वक्री चाल से किन-किन राशियों को फायदा मिलने वाला है।
2 / 6
तुला: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के नए स्रोत मिलेंगे और जमीन व फ्लैट खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। परिवार और अच्छा पैसा कमाने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें आपका वर्चस्व भी बनेगा। नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में बेहतरीन कौशल की वजह कार्यक्षेत्र में प्रभाव बनेगा।
3 / 6
कन्या: आप धन की बचत कर पाने में सक्षम होंगे और किसी निवेश से अच्छा लाभ भी मिलेगा। नौकरी पेशा जातक इस अवधि में बुद्धि और कौशल के माध्यम से अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे और करियर में अच्छी उन्नति भी होगी। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में वह मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
4 / 6
धनु: आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे और अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे। आप अपनी बातों को दूसरों के सामने से तर्क के साथ रखेंगे और आपके खर्चों में भी कमी आएगी। आपके जो कार्य काफी समय से अटके हुए थे, वे इस अवधि में पूरे होने की संभावना बन रही है। नौकरी व कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप अपने काम से अलग मुकाम हासिल करेंगे।
5 / 6
वृषभ: आपको करियर के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। काम में आपके द्वार की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आपके काम की हर जगह तारीफ भी जाएगी। इस अवधि में अगर आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। वहीं व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आप अपनी वाणी से सभी को प्रभावित भी करेंगे।
6 / 6
वृश्चिक: आपके उद्देश्य पूरे होंगे और धार्मिक यात्रा भी करते नजर आएंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है और इस अवधि में दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अपनी रणनीतियों के माध्यम से अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर पाने में सक्षम होंगे और बिजनस का विस्तार भी करेंगे। वहीं नौकरी करने वालों के करियर में अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी।
टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?