Aaj Ka Rashifal 20 September 2022: आज हाथ लगेंगे रोजगार के सुनहरे अवसर, इन राशिवालों को होगा धन लाभ

By रुस्तम राणा | Published: September 20, 2022 06:42 AM2022-09-20T06:42:39+5:302022-09-20T06:42:39+5:30

Next

मेष: आज आप निवेश से पहले योजना के बारे में अच्छी तरह से जान लें। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। घर में कोई मेहमान आ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे।

वृषभ: आज आर्थिक पक्ष मजबूत है। धन लाभ होगा। आपके घर पर शांत वातावरण देखने को मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। आपकी संवाद शैली से कार्य आसान होगा।

मिथुन: आज खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। मन को एकाग्रचित नहीं कर पाएंगे। किसी समस्या या अन्य चीज को लेकर तमाम तरह के ख्याल आएंगे।

कर्क: आज किसी काम में धन और समय दोनों खर्च हो सकते हैं। हालांकि वह काम बन जाएगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको धन लाभ होगा। मित्र या फिर रिश्तेदारों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। 

कन्या: आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स को आप प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि आपके ऊपर अधिक काम का भी दबाव बना रह सकता है। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है।

तुला: आज किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी यात्रा पर जाने का विचार भी बना सकते हैं। घरेलु जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक: आज अचानक से परेशानी आने की संभावना है। इसके लिए आप सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आज काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। सहयोगियों का साथ मिलेगा। किंतु अपने दुश्मनों से सावधान रहें।

धनु: आज आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल हैं। जीवनसाथी के सहयोग से घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करेंगे।

मकर: आज कार्यक्षेत्र में शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद अथवा क्लेश हो सकता है। घर की जिम्मेदारी आपको बोझ लग सकती है। ऐसे में आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे।

कुंभ: आज आर्थिक क्षेत्र में रुकी हुई योजनाएं पुनः चालू होंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। अगर साथी रूठ गया है तो वह आज खुशी-खुशी मान जाएगा। आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

मीन: आज प्रेम जीवन में परेशानी आ सकती है। लव पार्टनर आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। सुख-सुविधाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। मेहमानों की खातिरदारी करेंगे।